टेक एंड गैजेट्स

Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी और 13 इंच 3.5K डिस्प्ले के साथ आया नया टैबलेट

यदि आप भी किसी दमदार बैटरी वाले टैबलेट के इंतजार में हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। Moto Pad 70 Pro को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें 10,200mAh की बैटरी है।

Image

Motorola ने पेश किया नया फ्लैगशिप टैबलेट

Motorola ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट Moto Pad 70 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया टैबलेट बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Moto Pad 70 Pro को खासतौर पर मल्टीमीडिया, गेमिंग और प्रोडक्टिविटी यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह टैबलेट एक ही Pantone Titan कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री भारत में 4 जुलाई से शुरू होगी।

Moto Pad 70 Pro की कीमत और ऑफर

भारत में Moto Pad 70 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत ₹36,999 रखी गई है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹39,999 है। कंपनी ने इसके साथ Snap-on Keyboard वाला मॉडल भी पेश किया है, जिसकी कीमत ₹45,999 है। कीबोर्ड को अलग से खरीदने पर इसकी कीमत ₹5,999 होगी। ICICI Bank कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। टैबलेट की बिक्री Flipkart और Motorola India ऑनलाइन स्टोर के जरिए होगी।

13 इंच 3.5K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट

Moto Pad 70 Pro में 13 इंच का 3.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 3504×2190 पिक्सल है। डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 319ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। इसके अलावा इसमें Dolby Vision सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने बॉक्स में Moto Pen Pro भी शामिल किया है, जिससे यूजर्स नोट्स बनाने और क्रिएटिव काम कर सकते हैं।

Moto Pad 70 Pro

Moto Pad 70 Pro

Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस

Moto Pad 70 Pro में Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसमें एडवांस NPU भी मौजूद है, जो AI आधारित फीचर्स को बेहतर बनाने में मदद करता है। टैबलेट में 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। Moto Pad 70 Pro एंड्रॉयड 16 आधारित Hello UI पर चलता है। Motorola ने इसमें Android 18 तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

10,200mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,200mAh की बैटरी है। कंपनी ने इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट दिया गया है।

कैमरा और ऑडियो फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Moto Pad 70 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ऑडियो के लिए इसमें चार JBL ट्यून किए गए स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं।

इसके अलावा बेहतर कॉलिंग के लिए डुअल माइक्रोफोन सेटअप भी मिलता है। Moto Pad 70 Pro का डायमेंशन 296.48×191.91×6.20mm है। इसका वजन करीब 589 ग्राम है। पतले डिजाइन और बड़े डिस्प्ले के साथ यह टैबलेट प्रीमियम कैटेगरी में जगह बनाने की कोशिश करेगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article