टेक एंड गैजेट्स

भारत में होगी स्टोरेज चिपसेट के डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग, माइक्रोमैक्स-फिसन ने मिलाया हाथ

Micromax Phison join hands: माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने कहा कि हमने भारत में एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए उनके साथ साझेदारी की है, जिसमें माइक्रोमैक्स की 55 प्रतिशत और फिसन की 45 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Image

chip manufacturing in india

Micromax Phison join hands: इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी माइक्रोमैक्स और ताइवान की स्टोरेज चिप कंपनी फिसन ने स्थानीय स्तर पर कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित ‘स्टोरेज चिपसेट मॉड्यूल’ के डिजाइन व विनिर्माण के लिए एक संयुक्त उद्यम एमआईपीएचआई की स्थापना की है।

माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कंपनी ने अपने नोएडा संयंत्र में उत्पादन शुरू कर दिया है। शर्मा ने कहा, ‘‘ फिसन एनएएनडी कंट्रोलर और एनएएनडी स्टोरेज प्रौद्योगिकियों में अग्रणी है। हमने भारत में एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए उनके साथ साझेदारी की है, जिसमें माइक्रोमैक्स की 55 प्रतिशत और फिसन की 45 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी सर्वर के लिए स्टोरेज चिपसेट डिजाइन करने पर ध्यान केंद्रित करेगी, जो सुरक्षा तथा रणनीतिक दोनों दृष्टिकोणों से किसी भी देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। शर्मा ने कहा, ‘‘ इस उद्यम के साथ हमारा लक्ष्य जीपीयू की लागत को दसवें हिस्से तक कम करना है... जो दुनिया में प्रति टोकन लागत सबसे कम होगी। इससे हमें न केवल भारत में बल्कि विशिष्ट सहमत क्षेत्रों में भी एआई परिदृश्य को बदलने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि भारत में कुछ अग्रणी संगठनों के साथ परीक्षण इसी महीने पूरा हो जाएगा और वाणिज्यिक निर्यात 2025 की पहली तिमाही में शुरू होगा।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article