टेक एंड गैजेट्स

Twitter के अल्टरनेटिव Mastodon में अकाउंट बनाने का तरीका यहां जानें

  • Authored by: साकेत सिंह बघेल
  • Updated Nov 18, 2022, 05:36 PM IST

अगर आप ट्विटर छोड़ कर किसी और प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने की सोच रहे हैं तो यहां Mastodon के बारे में जान लें।

Image

हम आपको Mastodon के बारे में यहां बताने जा रहे हैं

Twitter की कमान एलन मस्क के हाथों में आने के बाद से कंपनी में एक के बाद एक कई फैसले लिए जा रहे हैं। कुछ इन फैसलों को पसंद कर रहे हैं तो कुछ नापसंद। कुछ ट्विटर यूजर्स पहले से ही Twitter को अलविदा कह चुके हैं। तो कुछ इसकी तैयारी कर रहे हैं। अगर आप भी उनमें से हैं जो ट्विटर को छोड़ चुके हैं या छोड़ने वाले हैं और किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होना चाह रहे हैं। तो हम आपको Mastodon के बारे में यहां बताने जा रहे हैं। दुनियाभर के यूजर्स का ध्यान इस पर अब जा रहा है।

Mastodon एर ओपन-सोर्स माइक्रोब्लॉगिंग साइट है, जोकि discord की तरह है। ये प्लेटफॉर्म डेडिकेटेड कम्युनिटी सर्वर्स पर विचार साझा करने के लिए डिसेंट्रलाइज्ड स्पेस देता है। यहां यूजर्स जॉइन कर सर्वर क्रिएट कर सकते हैं, toots (tweet) पोस्ट कर सकते हैं, दूसरे लोगों और संस्थानों को फॉलो कर सकते हैं और दूसरों के पोस्ट को फेवरेट (like) और बूस्ट (retweet) भी कर सकते हैं। ये दूसरे सोशल मीडिया वेबसाइट्स की तुलना में आसान और सुरक्षित भी है।

लेकिन, दरअसल सर्वर हैं क्या और Mastodon में नया अकाउंट कैसे सेट किया जाए? आइए जानते हैं इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका:

Mastodon पर ऐसे बनाएं अकाउंट

  • सबसे पहले प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Mastodon डाउनलोड करें।
  • इसके बाद ऐप ओपन करें और Get Started to create your new account पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Mastodon आपको प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ सर्वर्स को शो करेगा। आप उन सर्वर्स को सेलेक्ट कर सकते हैं, जिनसे आप शुरू करना चाहते हैं। ये सर्वर्स न्यूज और स्पोर्ट्स जैसे लोगों की रूचि के आधार पर होते हैं।
  • सर्वर्स सेलेक्ट करने के बाद आपको नेक्स्ट पर टैप करना है।
  • इसके बाद आपको प्लेटफॉर्म के कुछ नियम बताए जाएंगे। इसे पढ़ें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नेम, प्रोफाइल ID, ईमेल और प्रोफाइल पासवर्ड एंटर करें।
  • इसके बाद Mastodon आपके बताए गए ई-मेल ID पर एक वेरिफिकेशन मेल भेजेगा। अपने ई-मेल पर जाएं और इस पर क्लिक करें। लिंक आने में कुछ समय लग सकता है। साथ ही आप स्पैम फोल्डर भी चेक करें।
  • ई-मेल वेरिफाई होने के बाद आप Mastodon के होम पेज पर लैंड हो जाएंगे। इसके बाद आप सेलेक्ट किए गए सर्वर पर लोगों के पोस्ट चेक कर पाएंगे।
साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article