टेक एंड गैजेट्स

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, 2.8K OLED डिस्प्ले, Intel Core Ultra प्रोसेसर से है लैस, जानें कीमत

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 2.8K OLED 120Hz डिस्प्ले, Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर, 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलती है।लेनोवो के इस लैपटॉप में आपको पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही कामों में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है।

Image

लेनोवो के नए लैपटॉप में आपको कई तरह के दमदार फीचर्स मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट- Lenovo)

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में अपने लिए एक नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज कंपनी Lenovo ने भारतीय बाजार में अपना नया ThinkBook 14x लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का प्रीमियम और हल्का लैपटॉप है, जिसे खासतौर पर बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसमें 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

नए Lenovo लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर दिए गए हैं। इसके साथ 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कंपनी ने इसमें Wi-Fi 7, बैकलिट कीबोर्ड और Lenovo Smart Connect जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

Lenovo ThinkBook 14x की कीमत

भारत में Lenovo ThinkBook 14x की शुरुआती कीमत ₹1,08,990 है। यह लैपटॉप Lenovo India की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग कॉन्फिगरेशन चुनने का विकल्प भी देती है।

Lenovo ThinkBook 14x के फीचर्स

Lenovo ThinkBook 14x में 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। ज्यादा रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूद दिखाई देते हैं। डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। इसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। आंखों को ब्लू लाइट से बचाने के लिए इसमें Eyesafe Certification 2.0 भी दिया गया है।

Intel Core Ultra प्रोसेसर का पावर

Lenovo ThinkBook 14x को Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें Core Ultra 5 226V और Core Ultra 7 256V जैसे प्रोसेसर ऑप्शन मिलते हैं। लैपटॉप Windows 11 Pro पर काम करता है और इसमें 16GB RAM दी गई है। स्टोरेज के लिए 1TB तक का विकल्प मिलता है। इसमें दो SSD स्लॉट भी दिए गए हैं, जिससे यूजर भविष्य में स्टोरेज बढ़ा सकता है।

Wi-Fi 7 और कई पोर्ट्स

कनेक्टिविटी के लिए Lenovo ThinkBook 14x में Wi-Fi 7 का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में दो USB Type-C पोर्ट, दो USB Type-A पोर्ट और एक फुल-साइज HDMI पोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है। कीबोर्ड की लाइट के लेवल को यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकता है। लैपटॉप में प्रीमियम ग्लास टचपैड भी मिलता है।

Android और iPhone से कनेक्ट होगा लैपटॉप

Lenovo ThinkBook 14x में कंपनी का Smart Connect फीचर दिया गया है। इसकी मदद से लैपटॉप को Android स्मार्टफोन और iPhone के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इस फीचर के जरिए यूजर अपने अलग-अलग डिवाइस को एक साथ कनेक्ट करके उनके बीच काम करना और डेटा शेयर करना आसान बना सकता है।

65Wh तक की बैटरी

बैटरी की बात करें तो Lenovo ThinkBook 14x के टॉप मॉडल में 65Wh की बैटरी दी गई है। वहीं, बाकी दो मॉडल 54.7Wh बैटरी के साथ आते हैं। लैपटॉप को एल्युमिनियम चेसिस के साथ पेश किया गया है। इसे MIL-STD-810H durability सर्टिफिकेशन भी मिला है। इसका वजन करीब 990 ग्राम है और इसकी मोटाई सिर्फ 12.9mm है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article