टेक एंड गैजेट्स

मनमोहक डिजाइन के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह सस्ता फोन, दमदार प्रोसेसर और बैटरी भी

यह स्मार्टफोन Android 15 पर काम करता है। कंपनी का कहना है कि इसे भविष्य में Android 16 अपडेट भी मिलेगा, साथ ही दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे। फोन में MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट दिया गया है, जिसकी मैक्स क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। इसके साथ 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

Lava Blaze Duo 3 Launched in India

Lava Blaze Duo 3 Launched in India/Photo-Amazon

यदि आप भी शानदार डिजाइन वाले फोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपको खुश कर सकती है। घरेलू कंपनी लावा ने अपने नए फोन Lava Blaze Duo 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Lava Blaze Duo 3 की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। फोन के बैक पैनल पर 1.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो कि कैमरा मॉड्यूल के बगल में है। Lava Blaze Duo 3 में मीडियाटेक Dimensity 7000 प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 128GB की स्टोरेज है।

Lava Blaze Duo 3: भारत में कीमत और उपलब्धता

Lava Blaze Duo 3 की भारत में कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। यह फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में आता है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Moonlight Black और Imperial Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी ग्राहकों को पूरे भारत में फ्री होम सर्विस की सुविधा भी दे रही है।

Lava Blaze Duo 3

Lava Blaze Duo 3

Lava Blaze Duo 3: डुअल डिस्प्ले फोन, पीछे मिला AMOLED स्क्रीन

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 1.6 इंच का रियर AMOLED डिस्प्ले है, जो कैमरा मॉड्यूल के पास दिया गया है। इस सेकेंडरी स्क्रीन पर यूजर्स नोटिफिकेशन देख सकते हैं, म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं और रियर कैमरे से सेल्फी लेते वक्त इसे व्यूफाइंडर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Lava Blaze Duo 3 में आगे की तरफ 6.67 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।

Lava Blaze Duo 3: सॉफ्टवेयर

यह स्मार्टफोन Android 15 पर काम करता है। कंपनी का कहना है कि इसे भविष्य में Android 16 अपडेट भी मिलेगा, साथ ही दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे। फोन में MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट दिया गया है, जिसकी मैक्स क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। इसके साथ 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

Lava Blaze Duo 3: कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Lava Blaze Duo 3 में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX752 कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो होल-पंच डिस्प्ले में दिया गया है।

Lava Blaze Duo 3: बैटरी और चार्जिंग

यह स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी के साथ आता है और इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोन जल्दी चार्ज किया जा सकता है। Lava Blaze Duo 3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, स्टीरियो स्पीकर्स, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.55mm है, जिससे यह स्लिम और प्रीमियम लुक देता है।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article