टेक एंड गैजेट्स

भारत में D2M और 5G ब्रॉडकास्ट की टेक्निक सिखाएगा कोरियन रिसर्च इंस्टीट्यूट ETRI, जानें डिटेल्स

ETRI Workshops: तीन दिवसीय इस वर्कशॉप में डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) ब्रॉडकास्टिंग के लिए दो मुख्य टेक्नोलॉजी ATSC 3.0 और 5G ब्रॉडकास्ट (तकनीकी शब्द - FeMBMS) की फिजिकल लेयर परफॉर्मेंस की तुलना करने पर फोकस किया जाएगा। वर्कशॉप में शामिल होने वाले प्रतिभागी यूजर्स एक्सपीरियंस और टेक्निकल परफॉर्मेंस की एक आकर्षक विजुअल प्रेजेंटेशन की उम्मीद कर सकते हैं।

Image

ETRI Workshops

ETRI Workshops: इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट (ETRI) डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) और ATSC 3.0 और 5G ब्रॉडकास्ट जैसे विषयों पर वर्कशॉप कर रहा है। ईटीआरआई की यह वर्कशॉप 5 जून, 2024 को जामिया मिलिया इस्लामिया और 6 और 7 जून, 2024 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हो रही हैं। वर्कशॉप इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (IEEE) और AJK मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर (MCRC), जामिया मिलिया इस्लामिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही हैं।

बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट, कोरियाई सरकार द्वारा वित्त पोषित इंस्टीट्यूट है। ईटीआरआई ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स इनोवेशन के क्षेत्र में काम करते हुए इन टेक्नोलॉजीज पर व्यापक लैब और फील्ड टेस्ट किए हैं।

इन विषयों पर होगी वर्कशॉप

तीन दिवसीय इस वर्कशॉप में डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) ब्रॉडकास्टिंग के लिए दो मुख्य टेक्नोलॉजी ATSC 3.0 और 5G ब्रॉडकास्ट (तकनीकी शब्द - FeMBMS) की फिजिकल लेयर परफॉर्मेंस की तुलना करने पर फोकस किया जाएगा। वर्कशॉप में ETRI द्वारा विकसित एक्चुअल हार्डवेयर का उपयोग किया जाएगा और प्रदर्शनों का नेतृत्व ETRI एक्सपर्ट के साथ-साथ डॉ. सुंग-इक पार्क, फेलो IEEE द्वारा किया जाएगा। ETRI एक्सपर्ट रिजल्ट को शोकेस करेंगे और समझाएंगे, जिन्हें 2022 और 2023 में कोरिया में ETRI द्वारा किए गए व्यापक सिमुलेशन, लैब टेस्ट और फील्ड टेस्ट के माध्यम से मान्य किया गया है। वर्कशॉप में शामिल होने वाले प्रतिभागी यूजर्स एक्सपीरियंस और टेक्निकल परफॉर्मेंस की एक आकर्षक विजुअल प्रेजेंटेशन की उम्मीद कर सकते हैं।

वर्कशॉप में क्या होगा खास

ETRI की लैब टेस्ट की वर्कशॉप और प्रदर्शनी में टॉप प्राइवेट ब्रॉडकास्टर्स, टेलीकॉम कंपनियां, BARC, C-DOT, COAI, मोबाइल डिवाइस मैन्युफैक्चरर और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, दूरसंचार विभाग, प्रसार भारती, TRAI, BSNL, MeitY और WPC के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सहित प्रतिष्ठित दर्शक शामिल होंगे। इसके अलावा, IIT कानपुर, IIT दिल्ली और IIT बॉम्बे के उपस्थित लोगों के साथ शिक्षाविदों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी होगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article