टेक एंड गैजेट्स

5G price in India: सस्ते या महंगे कैसे होंगे Jio के 5G रिचार्ज प्लान्स? मुकेश अंबानी ने बताया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 03:26 PM IST

5G price in India: भारत में 5G सेवाओं की शुरुआत आज से हो चुकी है। इस बीच 5G प्लान्स के बारे में जियो की ओर से कुछ बातें बताई गईं हैं।

Image

मोबाइल इंडियन कांग्रेस के दौरान अपनी बात रखते हुए RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी

Photo : ANI

5G price in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में आधिकारिक तौर पर 5G सर्विसेज की शुरुआत कर दी है। 5G सर्विस को लेकर जियो और एयरटेल में काफी कड़ा मुकाबला है। जियो ने पहले घोषणा की थी कि दिवाली तक 4 शहरों में 5G सर्विसेज की शुरुआत हो जाएगी। एयरटेल ने आज कहा कि आज से भारत के 8 शहरों में 5G सेवाएं मिलने लगेंगी। इन शहरों में दिल्ली, वाराणसी, मुंबई और बेंगलुरु के नाम शामिल हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी कंपनी ने 5G प्लान्स की कीमत को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। हालांकि, जियो ने कहा है कि 5G सर्विसेज अफोर्डेबल होंगी और ज्यादातर भारतीय इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

जियो के प्लान होंगे सस्ते

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी ने ANI के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि जियो के प्लान्स काफी सस्ते होंगे। जियो के प्लान्स डिवाइसेज से लेकर सर्विसेज तक सभी भारतीयों के लिए अफोर्डेबल होंगे। हालांकि, जियो ने 5G प्लान्स की कीमतों को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है।

5G की आधिकारिक लॉन्चिंग के वक्त पीएम मोदी ने कहा कि पहले 1GB की कीमत 300 रुपये थी। अब ये कीमत घटकर एक 1GB के लिए 10 रुपये हो गई है। औसत तौर पर बात करें एक भारतीय एक महीने में 14GB डेटा इस्तेमाल करता है। ऐसे में ये कीमत 4200 रुपये प्रति महीने हो सकती थी। लेकिन, अभी इसके लिए केवल 125-150 रुपये देने होते हैं। यह सरकार के प्रयासों के कारण ही हुआ है।

दिवाली तक 4 शहरों में जियो की सेवाएं होंगी शुरू

फिलहाल जियो और बाकी टेलीकॉम कंपनियों की ओर से 5G प्लान्स की कीमत को लेकर डिटेल सामने आना बाकी है। इस बीच मुकेश अंबानी ने घोषणा की है कि जियो की 5G सेवाएं अगले साल दिसंबर तक देश के हर कोने तक पहुंच जाएंगी। इससे पहले जियो ने कंफर्म किया था कि दिवाली से कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और चेन्नई को जियो की 5G सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

वहीं, एयरटेल की 5G सेवाएं आज से ही भारत में शुरू हो गईं हैं। फिलहाल एयरटेल की 5G सेवाओं का लाभ कुल 8 शहर ले पाएंगे। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई और वाराणसी के नाम शामिल हैं। वहीं, Vi की ओर से कहा गया कि कंपनी जल्द ही 5G सर्विसेज शुरू करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article