टेक एंड गैजेट्स

iPhone के करोड़ों यूजर्स के लिए गुड न्यूज, अब एक ही फोन पर चलेंगे दो WhatsApp अकाउंट

व्हाट्सऐप ने अपने ’ब्लॉग पोस्ट’ में कहा कि इस ’अपडेट’ के बाद उपयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत एवं कामकाजी बातचीत के लिए दो अलग-अलग फोन रखने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ऐप के नीचे वाले ’टैब’ में दिखाई देने वाली ’प्रोफाइल’ तस्वीर के जरिये यूजर्स एक्टिव खाते की पहचान कर सकेंगे।

Image

एक डिवाइस में चलेंगे दो वॉट्सऐप अकाउंट। (फोटो क्रेडिट-Digit)

मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने कई नई सेवाएं शुक्रवार को पेश कीं। इनके तहत एप्पल आईफोन उपयोगकर्ता अब एक ही फोन पर दो खाते एक साथ चला सकेंगे। इसके अलावा तस्वीर संपादन और संदेश लिखने के लिए नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उपकरण भी जोड़े गए हैं। कंपनी ने कहा कि ’टू अकाउंट्स, वन फोन’ सेवा जो पहले केवल एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध थी अब आईओएस पर भी शुरू की जा रही है।

व्हाट्सऐप ने अपने ’ब्लॉग पोस्ट’ में कहा कि इस ’अपडेट’ के बाद उपयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत एवं कामकाजी बातचीत के लिए दो अलग-अलग फोन रखने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ऐप के नीचे वाले ’टैब’ में दिखाई देने वाली ’प्रोफाइल’ तस्वीर के जरिये उपयोगकर्ता सक्रिय खाते की पहचान कर सकेंगे।

अब जनरेटिव AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच WhatsApp ने Meta AI को सीधे चैट में जोड़ दिया है। अब यूजर किसी फोटो को भेजने से पहले उसमें बदलाव कर सकते हैं—जैसे फोटो को बेहतर बनाना, बेकार चीज़ें हटाना, बैकग्राउंड बदलना या अलग-अलग स्टाइल लगाना।

यूजर्स की चैट्स पूरी तरह से रहेंगी सेफ

कंपनी ने AI टूल से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए कहा है कि यूजर्स की चैट पूरी तरह निजी रहेंगी। साथ ही, कंपनी ने यह भी बताया कि Meta AI की सुविधा सभी यूज़र्स को एक साथ तुरंत नहीं मिलेगी, बल्कि धीरे-धीरे दी जाएगी। इसके अलावा, अब चैट ट्रांसफर करना भी आसान हो गया है। यूज़र अब iOS से Android फोन में अपनी पूरी चैट हिस्ट्री (फोटो और वीडियो सहित) आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

नई सेवाओं में ’प्रेडिक्टिव स्टिकर’ के सुझाव भी शामिल हैं, जिसके तहत टाइप करते समय किसी इमोजी के स्थान पर सुझाया गया स्टिकर इस्तेमाल किया जा सकेगा। व्हाट्सऐप ने कहा कि ये नई सेवाएं चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं और जल्द ही सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होंगे।

(इनपुट-भाषा)

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article