टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 Pro और Pro Max की कीमत हुई लीक, नई डिजाइन से गदर मचाएंगे नए आईफोन्स

iPhone 17 सीरीज को Apple सितंबर के महीने में लॉन्च कर सकता है। इस नई आईफोन सीरीज के लिए कंपनी सितंबर के दूसरे सप्ताह में लॉन्चिंग इवेंट आयोजित कर सकता है। लॉन्च से पहले ही iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत का खुलासा हो गया है।

Image

Apple आईफोन की नई सीरीज को नई डिजाइन के साथ लॉन्च कर सकता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

iPhone 17 Pro and Pro Max: Apple बहुत जल्द बाजार में अपनी नई iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। बहुत अधिक संभावना है कि कंपनी सितंबर के महीने में इस सीरीज को लॉन्च करेगी। नई सीरीज में एप्पल चार आईफोन्स को लॉन्च कर सकता है जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस बार कंपनी सीरीज में प्लस मॉडल की जगह एयर वेरिएंट को लॉन्च करेगी। फिलहाल अभी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, आने वाले आईफोन्स के अलग-अलग वेरिएंट की लगातार लीक्स सामने आ रही हैं।

आपको बता दें कि हर बार की ही तरह Apple इस बार भी 8 सितंबर से लेकर 11 सितंबर के बीच में आईफोन का लॉन्चिंग इवेंट आयोजित कर सकता है। वैसे तो नए आईफोन्स को लेकर काफी ज्यादा क्रेज बना हुआ है लेकिन, इस बार अपकमिंग सीरीज के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल की जमकर चर्चा हो रही है। लीक्स की मानें तो इन दोनों मॉडल में इस बार कुछ बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

iPhone 17 Pro की संभावित कीमत

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मार्केट में आने से पहले ही सुर्खियों में बने हुए हैं। इनको लेकर की सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं जिसमें इनकी संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। माना जा रहा है कि इस बार आईफोन की प्रो सीरीज में नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। कुछ लीक्स से यह भी पता चलता है कि पिछले वेरिएंट की तुलना में प्रो मॉडल्स की कीमत अधिक होगी।

खबरों की मानें तो Apple इस बार भारतीय बाजार में iPhone 17 Pro Max को 1 लाख 65 रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकता है। यह इसके बेस वेरिएंट की कीमत हो सकती है। वहीं iPhone 17 Pro को बाजार में 1 लाख 45 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। प्रो मॉडल को कंपनी तीन वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है जिसमें 256GB, 512GB वेरिएंट और 1TB स्टोरेज वेरिएंट शामिल होगा।

iPhone 17 Pro सीरीज कलर ऑप्शन

iPhone 17 Pro को कंपनी कई सारे कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है। इसमें फैंस को Dark Blue, Black, Silver, Orange, Purple और Steel Gray कलर ऑप्शन मिलेगा। iPhone 17 की प्रो सीरीज में डिजाइन में बड़ा बदलाव हो सकता है। इस बार कंपनी एक बड़े रेक्टैंगल मॉड्यूल के साथ कैमरा सेटअप दे सकती है। इसमें कैमरा सेंसर के साथ-साथ LED फ्लैश, LiDAR सेंसर के साथ माइक्रोफोन दिया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article