टेक एंड गैजेट्स

अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहा iPhone 16 Pro Max, ये मौका चूक गए तो...

कैमरे की बात करें तो iPhone 16 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर है जो सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आता है, 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं।

Image

iPhone 16 Pro Max Flipkart Deal

फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) में स्मार्टफोन और अन्य प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त छूट देखने को मिल रही है। चाहे वह बजट फोन हों या हाईएंड फ्लैगशिप मॉडल, इस सेल में सभी पर अच्छे ऑफर उपलब्ध हैं। अगर आप Apple का नया iPhone 16 Pro Max खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे अच्छा मौका हो सकता है। फ्लिपकार्ट ने इस फोन की कीमत में भारी कटौती कर इसे काफी सस्ता कर दिया है।

iPhone 16 Pro Max सिर्फ 1,44,900 रुपये में

Apple iPhone 16 Pro Max का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब फ्लिपकार्ट पर 1,44,900 रुपये की मूल कीमत से घटकर सिर्फ 1,34,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए हर कैलेंडर क्वार्टर में अतिरिक्त 4,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। यह फोन दो रंगों- नेचुरल टाइटेनियम और ब्लैक टाइटेनियम में उपलब्ध है।

iPhone 16 Pro Max की स्पेसिफिकेशन

iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच का LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट दिया गया है। इसका पैनल सेरामिक शील्ड ग्लास से सुरक्षित है, जिसका MOHS स्तर 4 है। यह स्मार्टफोन Apple के A18 Pro चिपसेट पर चलता है, जो 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है, और इसमें Apple का 6-कोर GPU भी शामिल है। परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए बेहद सक्षम है, भले ही इसमें पुराने जेनरेशन का प्रोसेसर हो।

iPhone 16 Pro Max का कैमरा

कैमरे की बात करें तो iPhone 16 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर है जो सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आता है, 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं।

यह कैमरा अलग-अलग लाइटिंग कंडीशंस में शानदार तस्वीरें कैप्चर करने में सक्षम है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा भी OIS के साथ दिया गया है। फोन की बैटरी 4685mAh की है और यह 23W मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article