Apple ने भारत समेत वैश्विक बाजार में नया iPad Air (2026) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसी इवेंट में iPhone 17e भी पेश किया। नया iPad Air दो स्क्रीन साइज 11-इंच और 13-इंच में उपलब्ध है और यह Wi-Fi तथा Wi-Fi + Cellular दोनों विकल्पों में आता है। टैबलेट चार कलर ऑप्शन ब्लू, पर्पल, स्पेस ग्रे और स्टारलाइट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
iPad Air (2026)- कीमत और उपलब्धता
11-इंच मॉडल: 128GB वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये से शुरू होती है। 256GB और 512GB मॉडल क्रमशः 74,900 रुपये और 94,900 रुपये में मिलेंगे। 1TB टॉप वेरिएंट की कीमत 1,14,900 रुपये है। Wi-Fi + Cellular मॉडल के लिए हर वेरिएंट पर 15,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
13-इंच मॉडल: 128GB वेरिएंट 84,900 रुपये से शुरू होता है। 256GB और 512GB मॉडल की कीमत 94,900 रुपये और 1,14,900 रुपये है, जबकि 1TB वेरिएंट 1,34,900 रुपये में उपलब्ध है। इसके Wi-Fi + Cellular विकल्प के लिए 10,000 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। नया iPad Air ऐप्पल इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
दमदार M4 चिप और परफॉर्मेंस
iPad Air (2026) में लेटेस्ट M4 चिप दी गई है, जिसमें 8-कोर CPU (3 परफॉर्मेंस + 5 एफिशिएंसी कोर), 9-कोर GPU, 16-कोर न्यूरल इंजन और हार्डवेयर-एक्सेलरेटेड रे ट्रेसिंग सपोर्ट मिलता है। टैबलेट में 12GB रैम और अधिकतम 1TB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प है। यह iPadOS 26 पर चलता है और Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है।
डिस्प्ले और स्टाइलस सपोर्ट
टैबलेट में अधिकतम 13-इंच (2,732x2,048 पिक्सल) लिक्विड रेटिना IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 264 ppi पिक्सल डेंसिटी और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन P3 वाइड कलर गैमट, एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग और फिंगरप्रिंट-रेसिस्टेंट ओलियोफोबिक कोटिंग के साथ आती है। यह डिवाइस Apple Pencil Pro और USB Type-C Apple Pencil को सपोर्ट करता है, साथ ही Apple Pencil Hover फीचर भी मिलता है, जिससे बेहतर क्रिएटिव कंट्रोल संभव होता है।
कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग
फोटोग्राफी के लिए iPad Air (2026) में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा (f/1.8 अपर्चर) दिया गया है, जो 5x डिजिटल जूम, ऑटोफोकस और इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है। यह 4K वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12-मेगापिक्सल (f/2.0) फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें Center Stage फीचर मौजूद है, जो वीडियो कॉल के दौरान यूज़र को फ्रेम में बनाए रखता है।
