टेक एंड गैजेट्स

Instagram ने पेश किया थ्रेड्स का नया वर्जन, मोबाइल यूजर्स को मिलेगा फायदा

Instagram Threads Mobile Web Version: मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने थ्रेड्स को एक्स (पूर्व में ट्विटर) के प्रतिद्वंद्वी एप के रूप में को पेश किया था। और लॉन्चिंग के साथ ही थ्रेड्स के सबसे ज्यादा साइन-अप का रिकॉर्ड बनाया था। एप सबसे पहले 100 मिलियन साइन-अप वाला पहला एप बन गया है।

Image

Instagram Threads

Photo : Times Now Digital

Instagram Threads Mobile Web Version: इंस्टाग्राम ने अपने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म थ्रेड्स के नए वर्जन को जारी कर दिया है। कंपनी ने अब मोबाइल यूजर्स के लिए नया वेब वर्जन पेश किया है। यानी अब बिना एप डाउनलोड किए ही यूजर्स थ्रेड्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि इंस्टाग्राम थ्रेड्स को एक्स (पहले ट्विटर) की टक्कर में लाया गया है।

थ्रेड्स मोबाइल वेब वर्जन से होंगे ये फायदे

थ्रेड्स के नए मोबाइल वेब वर्जन की शुरुआत उन थ्रेड्स यूजर्स के लिए बड़ी राहत है, जो एप के बिना मोबाइल में प्लेटफार्ट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। इस हालिया अपडेट से पहले किसी स्पेशल यूजर्स की प्रोफाइल पर मैन्युअल रूप से नेविगेट करना संभव था, लेकिन फीड ब्राउज करना, पोस्ट करना, रिप्लाई देना या ब्राउजर से लॉगिन करना जैसी एक्टिविटी संभव नहीं थी।

आते ही थ्रेड्स ने बनाया था रिकॉर्ड

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने थ्रेड्स को एक्स (पूर्व में ट्विटर) के प्रतिद्वंद्वी एप के रूप में को पेश किया था। और लॉन्चिंग के साथ ही थ्रेड्स के सबसे ज्यादा साइन-अप का रिकॉर्ड बनाया था। एप सबसे पहले 100 मिलियन साइन-अप वाला पहला एप बन गया है। हालांकि इसके बावजूद यूजर्स को थ्रेड्स पर बनाए रखना कंपनी के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। कई यूजर्स ने एप को छोड़ना भी शुरू कर दिया था।

गिरावट को स्वीकार करते हुए मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग और एडम मोसेरी दोनों ने थ्रेड्स के लिए एक मोबाइल वेब वर्जन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी। मोसेरी ने पहले खुलासा किया था कि टीम पूरे प्लेटफार्म एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए बग को हल करने पर काम कर रही थी। नए वेब वर्जन के साथ यूजर्स को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिल सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article