टेक एंड गैजेट्स

इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया Instants ऐप, देखने के बाद गायब हो जाएंगे फोटो और वीडियोज

इंस्टाग्राम ने एक नया ऐप लॉन्च किया है जिसे Instants नाम दिया गया है। Instants के जरिए बिना एडिट किए फोटो-वीडियोज शेयर किए जाएंगे।

Image

इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया Instants ऐप, देखते ही गायब हो जाएंगे फोटो और वीडियोज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram एक नए इमेज-शेयरिंग ऐप “Instants” की टेस्टिंग कर रहा है। Meta के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने पुष्टि की है कि यह ऐप फिलहाल इटली और स्पेन जैसे चुनिंदा देशों में सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह ऐप खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो बिना एडिट किए रियल और तुरंत फोटो-वीडियो शेयर करना चाहते हैं।

Snapchat जैसा कॉन्सेप्ट, लेकिन अलग अनुभव

“Instants” ऐप का कॉन्सेप्ट काफी हद तक Snapchat से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। इसमें यूजर्स फोटो और वीडियो भेज सकते हैं, जो कुछ समय बाद अपने आप गायब हो जाते हैं। इसके अलावा, यह ऐप Locket और BeReal जैसे प्लेटफॉर्म्स से भी प्रेरित है, जहां फोकस रियल और अनएडिटेड कंटेंट पर होता है।

24 घंटे में गायब हो जाएंगे फोटो-वीडियो

Instants ऐप में शेयर किए गए फोटो और वीडियो केवल एक बार देखे जा सकते हैं और अधिकतम 24 घंटे तक ही उपलब्ध रहते हैं। इसके बाद ये अपने आप डिलीट हो जाते हैं। यूज़र्स फोटो में केवल बेसिक टेक्स्ट जोड़ सकते हैं, लेकिन किसी तरह का फिल्टर या एडिटिंग टूल इसमें उपलब्ध नहीं है।

कैमरा रोल से अपलोड नहीं, सिर्फ इन-ऐप कैमरा का इस्तेमाल

इस ऐप की खास बात यह है कि इसमें यूज़र्स अपने फोन की गैलरी से फोटो अपलोड नहीं कर सकते। Instants केवल इन-ऐप कैमरा से क्लिक किए गए फोटो और वीडियो को ही शेयर करने की अनुमति देता है। इसका उद्देश्य यूज़र्स को अधिक वास्तविक और तुरंत कंटेंट शेयर करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

फ्रेंड्स के साथ ही शेयर होगा कंटेंट

Instants में यूजर्स अपने म्यूचुअल फॉलोअर्स या फ्रेंड्स लिस्ट के साथ ही कंटेंट शेयर कर सकते हैं। यह लिस्ट Instagram के साथ सिंक रहती है, यानी केवल वही लोग कंटेंट देख पाएंगे जो यूज़र को फॉलो करते हैं और जिन्हें यूजर भी फॉलो करता है।

स्टैंडअलोन ऐप और Instagram फीचर दोनों रूप में उपलब्ध

Meta ने बताया है कि Instants को कुछ क्षेत्रों में स्टैंडअलोन ऐप के रूप में और कुछ जगह Instagram के फीचर के तौर पर टेस्ट किया जा रहा है। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

यूजर्स के लिए कम प्रेशर वाला अनुभव

टेकक्रंच को दिए गए बयान में Instagram के प्रवक्ता ने कहा कि Instants का उद्देश्य यूजर्स को दोस्तों के साथ बिना किसी दबाव के कनेक्ट होने का आसान तरीका देना है। कंपनी इसके अलग-अलग वर्जन टेस्ट कर रही है ताकि यह समझा जा सके कि यूजर्स को क्या सबसे ज्यादा पसंद आता है।

नए फीचर्स की दिशा में Meta का बड़ा कदम

यह डेवलपमेंट ऐसे समय में सामने आया है, जब पहले भी रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Instagram एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें फोटो अपने आप गायब हो जाते हैं। Instants उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो यूजर्स के बीच कैजुअल और रियल इंटरैक्शन को बढ़ावा देगा।इंस्टाग्राम ला रहा Instants ऐप, देखते ही गायब हो जाएंगे फोटो और वीडियोज

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article