इंस्टाग्राम एक पापुलर इंस्टाग्राम है जिसे करोड़ों लोग हर दिन इस्तेमाल करते हैं। फोटो शेयरिंग से लेकर शॉर्ट वीडियो मेकिंग के लिए यह ऐप खूब पसंद किया जाता है। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत देने के लिए कंपनी समय-समय पर नए फीचर्स लाती रहती है। इस बीच कंपनी ने एक नया धमाकेदार फीचर पेश कर दिया है जो यूजर्स को नया अनुभव देने वाला है। Instagram ने प्लेटफॉर्म में Multiple Captions फीचर रिलीज किया है। इस लेटेस्ट फीचर को यूजर्स Carousel में यूज कर सकते हैं।
Carousel पोस्ट वह होती है, जिसमें एक ही पोस्ट के अंदर कई तस्वीरें या वीडियो शेयर किए जाते हैं। इस फीचर की मदद से अब Carousel पोस्ट में शामिल हर फोटो और वीडियो के लिए अलग-अलग कैप्शन लिखा जा सकेगा।
इंस्टाग्राम लाया नया फीचर
पहले यूजर्स पूरी Carousel पोस्ट के लिए केवल एक ही कैप्शन जोड़ सकते थे, लेकिन अब हर स्लाइड के साथ अलग कैप्शन यानी फोटो से जुड़ी डिटेल्स दे पाएंगे। इससे कंटेंट को बेहतर तरीके से समझाना लोगों के लिए बेहद आसान हो जाएगा। जो लोग इंस्टाग्राम पर हर दिन फोटो और वीडियो शेयर करते हैं, उनके लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
अगर आप अपनी इंस्टाग्राम में 10 फोटो एक साथ अपलोड करते हैं तो अब आप सभी 10 फोटोज पर अलग-अलग कैप्शन दे पाएंगे। कंपनी ने इस फीचर को Android और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किया है। अगर आप नया फीचर एक्सेस करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपना इंस्टाग्राम ऐप अपडेट करना होगा।
Carousel पोस्ट में कैसे Multiple Captions होंगे ADD
नए फीचर को यूज करने के लिए स्मार्टफोन में Instagram ऐप ओपन करें।
अब आपको अपने अकाउंट में पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
अब आपको उन फोटो को सेलेक्ट करना होगा जिन्हें आप Carousel पोस्ट में क्रिएट करना चाहते हैं।
इसके बाद Next पर क्लिक कर दें। यहां पर आपको एक नया ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें Single Caption और Multiple Captions वाले ऑप्शन दिखेंगे। आपको मल्टीपल कैप्शन वाले ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेना है।
इसके बाद आप हर फोटो के साथ एक नया कैप्शन दे सकेंगे।
