Jio का 40 दिन वाला धमाकेदार प्लान, सस्ते प्लान ने यूजर्स की कराई मौज
रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास 52 करोड़ से अधिक यूजर्स मौजूद हैं। अगर आप नया रिचार्ज प्लान लेने वाले हैं तो बता दें कि कंपनी अपने यूजर्स के लिए 40 दिन वाला सस्ता प्लान लेकर आई है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jun 20 2026, 11:16 IST
Image Credit : Digit01 / 08
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो नंबर एक कंपनी है। अपने करोड़ों यूजर्स के लिए जियो कई तरह के सस्ते और किफायती प्लान्स ऑफर करती है। जियो ने अब अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार सस्ता प्लान लिस्ट में जोड़ा है।
Image Credit : Digit02 / 08
आपको बता दें कि जियो ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए अपने पोर्टफोलियो में अब लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। अब आपको शॉर्ट टर्म के साथ साथ शानदार लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स मिल जाते हैं।
Image Credit : Digit03 / 08
जियो की लिस्ट में आपको 28 दिन, 56 दिन, 70 दिन, 84 दिन और 90 तक चलने वाले रिचार्ज प्लान के ऑप्शन मिलते हैं। इसके साथ ही कंपनी की लिस्ट में 200 दिन, 336 दिन और 365 दिन तक चलने वाले प्लान्स भी मौजूद हैं।
Image Credit : Digit04 / 08
जियो अपने यूजर्स के लिए खास मौको पर स्पेशल प्लान लेकर आता रहता है। अब कंपनी ने फीफा वर्ल्ड कप को देखते हुए एक शानदार रिचार्ज प्लान पेश किया है। नए प्लान ने यूजर्स की मौज करा दी है।
Image Credit : Digit05 / 08
जियो ने अपनी लिस्ट में मोबाइल यूजर्स के लिए 40 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्लान पेश किया है। आइए आपको इसमें मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Image Credit : Digit06 / 08
जियो ने अपने 40 दिन वाले प्लान को फुटबाल पास के नाम से अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। इसमें आपको 40 दिन की वैलिडिटी के साथ साथ हर दिन 1GB डेटा हर दिन ऑफर किया जाता है।
Image Credit : Digit07 / 08
जियो के इस प्लान में आपको Zee5 FIFIA World Cup 2026 का एक्सेस दिया जाता है। यह एक्सेस आपको 3 महीने के लिए मिलता है। ध्यान रहे कि यह जियो का एक डेटा पैक है।
Image Credit : Digit08 / 08
आपको बता दें कि अगर आप जियो का एक सस्ता एनुअल प्लान लेना चाहते हैं तो आप 1748 रुपये वाला प्लान खरीद सकते हैं। इसमें आपको 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है।