HTC New Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी HTC ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी का लेटेस्ट डिवाइस HTC Wildfire E4 Plus है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने लो बजट सेगमेंट में पेश किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को थाइलैंड के मार्केट में पेश किया है। एचटीसी की तरफ से इस साल की शुरुआत में वियतनाम में Wildfire E7 Plus को उतारा था। नए स्मार्टफोन में आपको 6.74 इंच की डिस्प्ले मिलती है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
HTC ने Wildfire E4 Plus को THB 3,599 यानी करीब 9,628 रुपये की कीमत में पेश किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने ब्लैक और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। डेली रूटीन वर्क में यह स्मार्टफोन शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है।
Wildfire E4 Plus के फीचर्स
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.74 इंच की डिस्प्ले दी है जिसमें HD+ का रेजोल्यूशन मिलता है। डिस्प्ले में कंपनी ने 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। स्मार्टफोन में आपको 20:9 का ऑस्पेक्ट रेशियो मिलता है। स्मार्टफोन में आपको परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है। आउट ऑफ द बॉक्स Wildfire E4 Plus में एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक का फीचर दिया है।
HTC ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को लो बजट सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें कंपनी ने 4GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी है। सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी ने इस सस्ते स्मारट्फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया है जिससे आप इसकी स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।
स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 10W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें इसमें डुअल कैमरा मिलता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फीऔर वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
