अगर आप आईफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। एप्पल सितंबर में अपनी नई आईफोन सीरीज को लॉन्च कर सकता है। अपमकिंग आईफोन सीरीज की डेट नजदीक आते ही पुरानी सीरीज के प्राइस में गिरावट शुरू हो गई है। अगर आप प्रीमियम आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास खरीदारी का सही समय है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने iPhone 16 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अब आप इसे भारी भरकम बचत कर सकते हैं।
अगस्त के महीना फेस्टिवल का होता है और इस फेस्टिव सीजन में फ्लिपकार्ट-अमेजन अपने ग्राहकों को प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट दे रही हैं। आप सेल का फायदा उठाकर आईफोन्स और गूगल पिक्सल जैसे फोन्स को काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। iPhone 17 सीरीज की कीमत काफी ज्यादा हो सकती है ऐसे में अगर आपका बजट टाइट है तो आप iPhone 16 को सस्ते में खरीद सकते हैं।
iPhone 16 की कीमत में हुई कटौती
Amazon में iPhone 16 को 79,900 रुपये में लिस्ट किया गया है लेकिन, आपको इसे खरीदने के लिए इतने रुपये नहीं खर्च करने पड़ेंगे। अमेजन ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर 10% का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के साथ आप करीब 72,300 रुपये में स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।
इसके अलावा आप बैंक ऑफर्स में भी एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे। अमेजन सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर 4000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। इसके साथ ही आपके पास खरीदारी के समय 2100 रुपये से ज्यादा का कैशबैक पाने का भी मौका है। अगर आपका बजट अब भी कम है तो आप अमेजन iPhone 16 को EMI पर घर लाने का भी मौका दे रहा है।
Amazon ने दिया हजारों रुपये बचाने का मौका
आपको बता दें कि अमेजन iPhone 16 पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। इस ऑफर में आप बाकी सभी ऑफर्स की तुलना में कहीं अधिक पैसों की बचत कर सकते हैं। अगर आपके पास पुराना फोन है और उसे एक्सचेंज कराते हैं तो आप 36000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि आपको पुराने स्मार्टफोन की कितनी वैल्यू मिलेगी यह आपके फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर डिपेंड करेगा। अगर आप इस ऑफर की आधी वैल्यू यानी 18000 रुपये भी बचा लेते हैं तो आप iPhone 16 को सबसे कम कीमत में खरीद पाएंगे।
iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन्स
- iPhone 16 में कंपनी ने एल्यूमिनियम फ्रेम डिजाइन दिया गया है। कंपनी ने पानी से सेफ रखने के लिए इसे IP68 की रेटिंग दी है।
- स्मार्टफोन में 6.1 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले मिलती है जिसमें डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन iOS 18 पर रन करता है।
- कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Apple A18 चिपसेट दिया है।
- iPhone 16 में आपको 8GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी जाती है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें 48+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
