टेक एंड गैजेट्स

पबजी खेलकर यूट्यूबर बने लोगों ने कमा लिए करोड़ों, आप भी बन सकते हैं गेमर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 28, 2022, 07:11 PM IST

एचपी ने गेमिंग में युवाओं को करियर बनाने के लिए एक लैंडस्केप स्टडी की है जिसमें 14 शहरों के करीब 2,000 पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया है. इनमें से 68 फीसदी गेमर्स ने गेमिंग पीसी को अपनी पहली पसंद बताया है.

Image

68% गेमर्स ने पीसी को पहली पसंद बताया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गेमिंग में भी बना सकते हैं करियर
  • कई गेमर्स कमा चुके करोड़ो रुपये
  • गेमिंग के लिए पहली पसंद है पीसी

HP Gaming PCs And Laptops: एचपी इंडिया गेमिंग लैंडस्केप स्‍टडी 2022 के मुताबिक, भारतीय गेमर्स ने गेमिंग में करियर बनाने की इच्‍छा जतायी है। इस अध्ययन के लिए देश के 14 शहरों से करीब 2000 प्रतिभागियों को चुना गया था जिन्‍होंने बताया कि गेमिंग से अच्‍छी आमदनी कमाने के साथ-साथ मल्‍टीपल करियर विकल्पों की उपलब्धता के चलते गेमर्स इसे पसंद कर रहे हैं। भारत में एचपी की गेमिंग स्टडी के इस दूसरे संस्करण में, पीसी को गेमिंग के लिए सबसे पसंदीदा डिवाइस बताया गया है। 68% गेमर्स ने पीसी को पहली पसंद बताया क्‍योंकि इससे बेहतर प्रोसेसर्स, डिजाइन और ग्राफिक्‍स के रूप में लाभ मिलता है और इमर्सिव डिस्‍प्‍ले भी अनुभव बेहतर बनाते हैं।

करियर विकल्‍प के तौर पर गेमिंग

इस अध्‍यन के अनुसार, करीब गंभीर किस्‍म के दो-तिहाई गेमर्स ने गेमिंग को फुल-टाइम या पार्ट-टाइम करियर के तौर पर आजमाने की मंशा जतायी है। गेमर्स के इस ओर झुकाव का एक और कारण है कि वे अपने शौक को करियर में बदलने की संभावना भी टटोलना चाहते हैं। गेमिंग को मनोरंजन तथा रिलैक्‍सेशन (92%), मानसिक सक्रियता बढ़ाने (58%) और सोशलाइज़‍िंग (52%) के स्रोत के रूप में भी देखा जाता है। भारत में गेमिंग इंडस्‍ट्री के विकास से भारतीय गेमर्स को इस क्षेत्र में करियर संवारने के विभिन्‍न अवसरों को टटोलने का अवसर मिल रहा है। हालांकि गेमर बनना सर्वोच्‍च पसंद है, वहीं इंफ्लुएंसर या गेमिंग सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर भी करियर बनाने की इच्‍छा जताने वाले बहुत से लोग हैं।

गेमिंग को एक करियर विकल्‍प

विक्रम बेदी, सीनियर डायरेक्‍टर, पर्सनल सिस्‍टम्‍स, एचपी इंडिया मार्केट ने कहा, "भारत में जैसे-जैसे गेमिंग इंडस्‍ट्री आगे बढ़ रही है, उसके चलते गेमिंग को एक करियर विकल्‍प के तौर पर देखा जाने लगा है। देश के पीसी गेमिंग लैंडस्‍केप में युवाओं के लिए जबर्दस्‍त अवसर मौजूद हैं एचपी में हम गेमर्स को OMEN कम्‍युनिटी पहल के जरिए, जानकारी, साधन तथा अवसर उपलब्‍ध कराने और अपस्किल बनाने के उनके सफर में सहयोग कर उन्‍हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहते हैं।” उन्‍होंने कहा, "पीसी गेमिंग को ज्‍यादा पसंद किया जाना हमारे लिए शानदार बिज़नेस अवसर है। हम यूज़र इन्‍साइट्स के आधार पर सर्वश्रेष्‍ठ अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि भारत में गेमिंग का संपूर्ण और उन्‍नत गेमिंग इकोसिस्‍टम तैयार हो सके।”

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article