Google Gemini AI Photo Prompt: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में गूगल जेमिनी के लेटेस्ट फीचर नैनो बनाना इमेज जमकर सुर्खियों में छाया हुआ है। आम लोगों के साथ साथ सेलिब्रिटी तक इस फीचर से अलग अलग तरह के रेट्रो फोटो बनाने लगे हुए हैं। नैनो बनाना एआई टूल के जरिए लोग जमकर 3D और 4D स्टाइल में पोट्रेट फोटो क्रिएट कर रहे हैं। यह टूल आपकी फोटो को उस तरह से डिजाइन कर देगा जिस तरह से आप उसे प्रॉम्प्ट देंगे। हालांकि इस बीच कई यूजर्स के से ऐसी शिकायत भी सुनने को मिल रही है कि उनकी फोटो ठीक से नहीं बन पा रही है। Nano Banana टूल उनकी फोटो को उनके मुताबिक डिजाइन नहीं कर रहा है। अगर आपको भी ऐसी परेशानी हो रही है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है।
आपको सबसे पहले बता दें कि Google Gemini का Nano Banana Image टूल फोटो को उसी हिसाब से क्रिएट करता है जैसा उसे प्रॉम्प्ट मिला होगा। हो सकता है कि प्रॉम्प्ट सही न होने की वजह से आपकी फोटो 3D डिजाइन में जनरेट न हो पा रही हो। हालांकि अब इसका सॉल्यूशन गूगल की तरफ से दे दिया गया है। गूगल कम्यूनिटी ने दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स को बता दिया है कि Nano Banana Image क्रिएट करने के लिए किस तरह से प्रॉम्प्ट लिखना है जिससे आप अट्रैक्टिव फोटो बनवा सकते हैं।
गूगल कम्यूनिटी की तरफ से शेयर की गई जानकारी के अनुसार अगर आप अपने मुताबिक फोटो क्रिएट करना चाहते हैं तो Nano Banana AI टूल को सटीक और डिटेल प्रॉम्प्ट देना होगा। आप अपने प्रॉम्प्ट में जितनी ज्यादा डिटेल्स देंगे यह एआई टूल उतने ही परफेक्ट तरीके से फोटो को जनरेट करेगा। अगर डिटेल प्रॉम्प्ट देने के बावजूद फोटो नहीं बन पा रही है तो आप फीडबैक भी दे सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल ऐप पर जाकर सेटिंग एंड हेल्प ऑप्शन पर विजिट करना होगा। आपको अपने फीडबैक में #GoogleGemini भी जोड़ना होगा।
कैसे बनाएं परफेक्ट इमेज
- Nano Banana इमेज से फोटो बनाने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Gemini एप्लिकेशन को इंस्टाल करें।
- अब आपको ऐप्लिकेशन में Nano Banana इमेज क्रिएट करने का ऑप्शन मिलेगा।
- नेक्स्ट स्टेप में आपको कमांड या फिर प्रॉम्प्ट टाइप करना होगा।
- कमांड टाइप करने वाले ऑप्शन में आप '+' के बटन पर क्लिक करके उस फोटो को अपलोड करें जिसे नए डिजाइन में क्रिएट करना चाहते हैं।
- फोटो अपलोड करने के साथ ही आपको 'Run Ctrl Enter' वाले बटन पर टैप करना होगा।
- इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद Google Gemini का नया टूल आपकी नई तस्वीर क्रिएट कर देगा।
कुछ ही दिनों में सुर्खियों में छाया Google Gemini ऐप
आपको बता दें कि Google Gemini ऐप में Nano Banana फीचर जड़ने के बाद से यह ऐप सुर्खियों में छाया हुआ है। देखते ही देखते Google Gemini सबसे पॉपलुर ऐप बन गया। नैनो बनाना इमेज आने के बाद यह ऐप किस तरह से सुर्खियों में छाया इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इसने OpenAI के ChatGPT को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 26 अगस्त से लेकर 9 सितंबर के बीच में ऐप्लिकेशन ने अपने साथ 2.3 करोड़ नए यूजर्स को जोड़ा है। आपको बता दें कि नैनो बनाना एआई टूल के जरिए बनाई गई फोटोज की संख्या लगभग 50 करोड़ को पार कर गई है।
