टेक एंड गैजेट्स

T20 World Cup 2024: मोबाइल पर फ्री में ऐसे देखें टी 20 वर्ल्ड कप, जानें पूरी डिटेल्स

How to Watch T20 World Cup 2024 For Free: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार के पास वर्तमान में टी 20 वर्ल्ड कप 2024 के मैचों को प्रसारित और स्ट्रीम करने का अधिकार है। इसका मतलब है कि यूजर्स Disney+ Hotstar पर सभी 55 मैच देख सकते हैं। यहां हम सभी प्लान के बारे में बता रहे हैं।

Image

T20 World Cup 2024

How to Watch T20 World Cup 2024 For Free: आईपीएल 2024 के रोमांचक सीजन के बाद अब 1 जून से ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होने वाली है। टी 20 वर्ल्ड कप 2024 टूर्नामेंट दो देशों में खेला जाएगा: वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका। भारत में डिज्नी+ हॉटस्टार, टी 20 वर्ल्ड कप 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर यूजर्स फ्री में मैच को स्ट्रीम कर सकते हैं।

भारत में ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 को मोबाइल और टीवी पर फ्री में ऐसे देखें

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार के पास वर्तमान में टी 20 वर्ल्ड कप 2024 के मैचों को प्रसारित और स्ट्रीम करने का अधिकार है। इसका मतलब है कि यूजर्स Disney+ Hotstar पर सभी 55 मैच देख सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि OTT प्लेटफार्म ने पुष्टि की है कि यूजर्स इसके मोबाइल एप्लिकेशन पर सभी वर्ल्ड कप मैच फ्री में देख सकते हैं। हालांकि, यदि आप इसे स्मार्ट टीवी या लैपटॉप जैसी अन्य स्क्रीन पर देखने की योजना बना रहे हैं, तो आपको इसकी मेंबरशिप लेनी होगी।

Disney+ Hotstar: डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल

यह प्लेटफार्म की सबसे कम कीमत की मेंबरशिप है। इसकी तीन महीने की कीमत 149 रुपये और 499 रुपये प्रति वर्ष है। इस प्लान में यूजर्स मोबाइल स्क्रीन पर 720p वीडियो क्वालिटी में कंटेंट देख सकते हैं।

Disney+ Hotstar: डिज्नी+ हॉटस्टार सुपर

लिस्ट में अगला नाम डिज्नी+ हॉटस्टार सुपर है, जिसकी कीमत 299 रुपये प्रति 3 महीने या 899 रुपये प्रति वर्ष है। यह प्लान यूजर्स को प्लेटफार्म पर मौजूद सभी कंटेंट को एक ही समय में दो डिवाइस पर 1080p वीडियो क्वालिटी में देख सकते हैं।

Disney+ Hotstar: डिज्नी+ हॉटस्टार प्रीमियम

डिज्नी+ हॉटस्टार का एक टॉप-टियर सब्सक्रिप्शन प्लान भी है। प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमत 299 रुपये प्रति माह, 499 रुपये प्रति तीन महीने और 1,499 रुपये प्रति वर्ष है। यह प्लान ग्राहकों को डिज्नी+ हॉटस्टार के सभी कंटेंट को चार डिवाइस पर देखने की सुविधा देता है। इसमें 2160p की वीडियो क्वालिटी और डॉल्बी विजन सपोर्ट भी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article