टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp Feature: व्हाट्सएप स्टेटस को इंस्टाग्राम पर लगाना होगा आसान, जान लें तरीका

WhatsApp Status Updates to Instagram: फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक साथ स्टेटस अपडेट शेयर करने के लिए यूजर को प्राइवेसी टैब में एक नया ऑप्शन मिलेगा। शेयर टू फेसबुक ऑप्शन के जैसे ही इस फीचर की मदद से यूजर के पास स्टेटस सेटिंग्स को एक्टिव और इन-एक्टिव करने का ऑप्शन भी होगा।

Image

WhatsApp Feature

Photo : iStock

WhatsApp Status Updates to Instagram: यदि आप मेटा के व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है जो व्हाट्सएप स्टेटस को सीधे इंस्टाग्राम पर शेयर करने की सुविधा देगा। फिलहाल फेसबुक और इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट के साथ कंपनी ने इस सुविधा का लाभ दिया है। अब व्हाट्सएप को भी इसमें जोड़ा जाएगा। यानी आप एक क्लिक में व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम दोनों के स्टेटस को अपडेट कर सकेंगे।

व्हाट्सएप से सीधे इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकेंगे स्टेटस

व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर, WABetaInfo ने व्हाट्सएप के नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। फीचर ट्रैकर ने एक हालिया पोस्ट में शेयर किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक वैकल्पिक फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को व्हाट्सएप स्टेटस को सीधे इंस्टाग्राम पर शेयर करने की अनुमति दे सकता है।

इसे गूगल प्ले स्टोर पर एंड्रॉयड 2.23.25.20 अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा पर देखा गया था। प्लेटफार्म पहले से ही यूजर्स को फेसबुक पर व्हाट्सएप स्टेटस साझा करने का विकल्प देता है। यह फीचर भी इसी विशेषता के साथ आ सकता है।

ऐसे काम करेगा फीचर

WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनग्रैब में, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक साथ स्टेटस अपडेट शेयर करने के लिए यूजर को प्राइवेसी टैब में एक नया ऑप्शन मिलेगा। शेयर टू फेसबुक ऑप्शन के जैसे ही इस फीचर की मदद से यूजर के पास स्टेटस सेटिंग्स को एक्टिव और इन-एक्टिव करने का ऑप्शन भी होगा। यूजर स्टेटस को लिमिट भी कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप द्वारा भविष्य में सभी यूजर के लिए इस सुविधा को पेश करने की किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article