Made in India iPhone: आइटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जापानी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स निर्माता टीडीके कॉर्प द्वारा भारत में आईफोन मॉडल के लिए लिथियम आयन (ली-आयन) बैटरी सेल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीडीके उत्तरी राज्य हरियाणा में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगा, जिसमें आईफोन के इस पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग होगी।
भारत में प्रोडक्शन बढ़ा रहा एपल
एपल भारत को अपने अगले बड़े प्रोडक्शन मार्केट के रूप में पेश कर रहा है क्योंकि वह कुछ प्रोडक्शन के लिए चीन से निर्भरता कम करना चाहता है। इसने लिए कंपनी ने 2017 में विस्ट्रॉन और बाद में फॉक्सकॉन के माध्यम से देश में iPhone मॉडल असेंबल करना शुरू किया और भारत में इसके कुल 14 सप्लायर हैं।
सनवोडा इलेक्ट्रॉनिक्स को होगी एपल बैटरी की सप्लाई
केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि जापानी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स निर्माता टीडीके कॉर्प भारत में एपल आईफोन मॉडल के लिए लिथियम आयन (ली-आयन) बैटरी सेल का निर्माण करेगा इससे कई हजार नई नौकरियां पैदा होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्लांट में निर्मित सेल की आपूर्ति एपल के ली-आयन बैटरी असेंबलर सनवोडा इलेक्ट्रॉनिक्स को की जाएगी।
प्रोडक्शन को दोगुना करेगा फॉक्सकॉन
हाल ही में एपल सप्लायर फॉक्सकॉन के एक कार्यकारी ने कहा है कि प्रोडक्शन का टारगेट अगले साल तक भारत में अपने कार्यबल और निवेश को दोगुना करना है। भारत में फॉक्सकॉन के प्रतिनिधि वी ली ने एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा था कि कंपनी अगले साल इस समय तक भारत में रोजगार, एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) और व्यापार का आकार दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
