टेक एंड गैजेट्स

कई बार सुन चुके हैं साइबर क्राइम कॉलर ट्यून तो ऐसे करें स्किप, इमरजेंसी में आएगा काम

How to get rid of amitabh bachchan voice before every phone call: देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड मामलों को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियों ने सरकार के निर्देश पर कॉल से पहले एक चेतावनी संदेश जोड़ा है। जिसमें अमिताभ बच्चन की आवाज में अनजान कॉल्स, लिंक या OTP शेयर करने से बचने की सलाह दी जाती है। यह मैसेज करीब 10-15 सेकंड लंबा होता है। यहां हम इसे स्किप करने का तरीका बता रहे हैं।

Image

यह चेतावनी मैसेज अमिताभ बच्चन की आवाज में है और करीब 10-15 सेकंड लंबा है।

How to Remove Cyber Crime Awareness Caller Tune: देशभर में साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने कॉल से पहले एक साइबर फ्रॉड अवेयरनेस मैसेज शामिल किया है। यह मैसेज अमिताभ बच्चन की आवाज में सुनाई देता है लेकिन कई बार यह मैसेज समय की बर्बादी लगता है, खासकर जब कोई जरूरी या इमरजेंसी कॉल करनी हो। ऐसे में अब एक आसान ट्रिक सामने आई है जिससे आप इस कॉलर ट्यून को सिर्फ एक बटन दबाकर स्किप कर सकते हैं। जानिए पूरा तरीका...

क्या है साइबर क्राइम कॉलर ट्यून?

हाल ही में देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड मामलों को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियों ने सरकार के निर्देश पर कॉल से पहले एक चेतावनी संदेश जोड़ दिया है। इसमें यूजर्स को बताया जाता है कि वे अनजान कॉल्स, लिंक या OTP शेयर करने से बचें। यह मैसेज अमिताभ बच्चन की आवाज में है और करीब 10-15 सेकंड लंबा होता है।

क्यों हो रही है कॉलर ट्यून से परेशानी?

हालांकि यह संदेश सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है, लेकिन बार-बार हर कॉल से पहले इसे सुनना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। कई बार इमरजेंसी में भी यह ट्यून कॉल को डिले कर देती है। खासतौर पर डॉक्टर, वकील या हेल्पलाइन जैसी सर्विसेज के लिए यह टाइम क्रिटिकल साबित हो सकती है।

सिर्फ "1" दबाइए और स्किप कीजिए ट्यून

इस समस्या का समाधान राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया है। उन्होंने कहा कि जब भी आप किसी को कॉल करें और साइबर क्राइम वाला मैसेज बजने लगे, तो आपको कीपैड ओपन करना है और "1" नंबर दबाना है। जैसे ही आप "1" दबाते हैं, कॉलर ट्यून तुरंत स्किप हो जाती है और रिंगिंग शुरू हो जाती है। हमने इस ट्रिक को यूज किया है और आईफोन के लिए यह ठीक काम करती है, लेकिन एंड्रॉयड पर इस ट्रिक का फायदा नहीं मिलता है।

कौन-से नेटवर्क पर काम करता है ये ट्रिक?

यह ट्रिक ज्यादातर प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स जैसे जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और बीएसएनएल पर भी काम करती है। अगर आपके नेटवर्क पर यह ट्रिक काम नहीं कर रही है, तो संभव है कि वहां अभी यह सुविधा एक्टिव न हुई हो। समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।

  • कब फायदेमंद है यह ट्रिक?
  • यह ट्रिक खासतौर पर तब बहुत उपयोगी है जब
  • आप इमरजेंसी कॉल कर रहे हों।
  • बार-बार कॉल करना हो और हर बार ट्यून सुनना पड़ता हो
  • प्रोफेशनल कॉल्स में देरी से नुकसान हो सकता हो
  • इसके अलावा, बुजुर्ग और तकनीक में कम सहज लोग भी इसे अपना सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article