स्मार्टफोन अब हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। डेली रूटीन की कई सारे काम अब स्मार्टफोन पर ही निर्भर हो चुके हैं। बच्चों की पढ़ाई से लेकर एंटरटेनमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर बैंकिंग तक के कई सारे काम स्मार्टफोन पर ही निर्भर हो चुके हैं। सिर्फ डेली रूटीन के काम ही नहीं बल्कि पर्सनल डेटा के लिए भी यह जरूरी गैजेट बन चुका है। ऐसे में अगर हमारा स्मार्टफोन खो जाए या फिर चोरी हो जाए तो हमारे काम तो रुक ही जाते हैं लेकिन, साथ में हमारी प्राइवेसी भी खतरे में पड़ जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे आप स्विच ऑफ फोन भी आसानी से तलाश कर सकते हैं।
अक्सर ऐसा होता है कि जब भी हमारा स्मार्टफोन चोरी होता है तो तो चोर सबसे पहले फोन को स्विच ऑफ करता है ताकि कहीं उसकी लोकेशन ट्रैक न कर ली जाए। स्विच ऑफ फोन को सर्च करना बेहद मुश्किल हो जाता है। आपको बता दें कि एंड्रॉयड फोन में कई सारे शानदार फीचर्स मिलते हैं। ऐसा ही एक फीचर है जिसकी मदद से आप स्विच ऑफ फोन को भी ट्रैक कर सकते हैं।
ऐसे ट्रैक होगी लोकेशन
अगर कभी आपका फोन खो जाता है और कॉल करने पर वह स्विच ऑफ बताता है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इस काम में आपकी मदद करेगा गूगल का फाइंड माय डिवाइस फीचर। यह फीचर बंद फोन को भी आसानी से खोज सकता है। हालांकि इस फीचर की मदद लेने के लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
आपको बता दें कि फिलहाल इस फीचर को अभी अमेरिका और कनाडा के मोबाइल यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। हालांकि इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि जल्द ही इसे भारतीय यूजर्स के लिए भी पेश कर दिया जाए। आइए आपको बताते हैं कि कैसे फाइंड माय डिवाइस फीचर का इस्तेमाल करना है।
- अगर आपका स्मार्टफोन एंड्रॉयड है तो इसके लिए आपको फाइंड माय डिवाइस की वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको उसी अकाउंट से वेबसाइट पर लॉग इन करना है, जिससे चोरी हुआ या फिर खोया हुआ डिवाइस लॉग इन था।
- इसके बाद आपको सभी डिवाइसेस की जानकारी मिल जाएगी जिन जिन पर वे अकाउंट से लॉगइन किया गया होगा।
- इसके बाद आपको उस फोन की आखिरी लोकेशन का भी पता चल जाएगा जहां पर स्मार्टफोन मौजूद होगा।
आईफोन यूजर्स करें ये काम
अगर आपका iPhone खो जाए, तो उसे आसानी से ट्रैक करने के लिए पहले से “Find My” फीचर ऑन होना जरूरी है। इसके लिए फोन की Settings में जाकर अपने नाम पर टैप करें और फिर “Find My” विकल्प को सक्रिय करें। साथ ही “Find My Network” और Location Services भी ऑन रखें, ताकि फोन ऑफलाइन होने पर भी उसकी आखिरी लोकेशन देखी जा सके। इसके बाद किसी दूसरे Apple डिवाइस या iCloud अकाउंट की मदद से उसी अकाउंट में लॉगिन करके खोए हुए iPhone की लोकेशन मैप पर देखी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर आप फोन को रिमोटली लॉक भी कर सकते हैं, जिससे आपका निजी डेटा सुरक्षित रहे।
