AC ऑन करते ही कर ले ये दो सेटिंग, चंद सेकंड में ही ठंडा हो जाएगा पूरा कमरा
AC ki Cooling Kaise Badhaye: AC के रिमोट में हमें कई तरह की सेटिंग ऑप्शन मिलते हैं। गलत सेटिंग की वजह से एसी कूलिंग करना बंद कर देता है। आपको दो ऐसी सेटिंग के बारे में बताते हैं जिससे एसी ऑन होते ही पूरा कमरा चंद सेकंड में ठंडा हो जाएगा।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 12 2026, 14:14 IST
Image Credit : IStock01 / 09
मई में तापमान बढ़ते ही एसी और कूलर का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में शुरू हो गया है। भीषण गर्मी में सिर्फ एयर कंडीशनर ही हमें राहत देते हैं। अगर आपने भी अपने घर में एसी चलाना शुरू कर दिया है तो आपके लिए काम की खबर है।
Image Credit : IStock02 / 09
दरअसल कई बार ऐसा होता है कि हम गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर ऑन करते हैं लेकिन कमरा ठीक से ठंडा नहीं हो पाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आपका एसी कुछ ही सेकंड में बड़े हॉल या फिर आपके बेडरूम को कुछ ही सेकंड में ठंडा कर देगा।
Image Credit : IStock03 / 09
वैसे तो कई बार एसी गैस लीकेज या फिर फिल्टर में गंदगी जमा होने की वजह से भी एसी से हमें ठीक से कूलिंग नहीं मिल पाती है। लेकिन, अगर आपके एसी में ऐसी समस्या नहीं है और तब भी आपको कूलिंग नहीं मिल रही है तो फिर आपको रिमोट की सेटिंग बदलने की जरूरत है।
Image Credit : IStock04 / 09
आपको बता दें कि एयर कंडीशनर के रिमोट में हमें कई तरह की बटन मिलती हैं और हर एक बटन का अलग-अलग पर्पज होता है। अगर आप मई जून की गर्मी में गलत सेटिंग करते हैं तो एसी की कूलिंग प्रभावित हो सकती है।
Image Credit : IStock05 / 09
एयर कंडीशन तुरंत रूम को ठंडा कर सके इसके लिए भी कुछ खास तरह के मोड रिमोट में दिए जाते हैं। आइए आपको दो ऐसी ही दमदार सेटिंग के बारे में बताते हैं जिन्हें अप्लाई करते ही एयर कंडीशनर दोगुने स्पीड से कूलिंग देने लगता है।
Image Credit : IStock06 / 09
अगर आपको एसी से तुरंत और तेज कूलिंग चाहिए तो आप एसी के रिमोट में बने टर्बो बटन को इस्तेमाल कर सकते हैं। टर्बो मोड ऑन करते ही एसी टेम्प्रेचर को कम कर देता है और पहले से कहीं ज्यादा कूलिंग देने लगता है।
Image Credit : IStock07 / 09
अगर आप टर्बो मोड को ऑन करते हैं तो आपका कमरा कुछ ही सेकंड में चिल्ड हो जाएगा। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि टर्बो मोड में इलेक्ट्रिक सिटी बिल तेजी से बढ़ता है। इसलिए रूम ठंडा होने के बाद आप टर्बो मोड को हटा सकते हैं।
Image Credit : IStock08 / 09
अगर आप चाहते हैं कि एसी कमरे को जल्दी ठंडा करे तो आपको एसी ऑन करते ही स्विंग मोड को भी ऑन करना चाहिए। स्विंग मोड से एसी की ठंडा हवा कमरे के चारो तरफ अच्छे से फैलती है। हो सकता है कि आपने इस फीचर को बंद रखा हो तो एक बार जरूर चेक कर लें।
Image Credit : IStock09 / 09
कई बार लोग एसी ऑन करते ही सीलिंग फैन को बंद कर देते हैं। आपको यह गलती नहीं करना चाहिए। आप एसी चलाने के साथ धीमी स्पीड में सीलिंग फैन ऑन रख सकते हैं। इससे एसी की हवा लगातार सभी कॉर्नर में बराबर से फैलती रहेगी।