टेक एंड गैजेट्स

Laptop Tips: लैपटॉप-कंप्यूटर पर एक क्लिक में होगी स्क्रीन रिकॉर्डिंग, जानें सबसे आसान तरीका

How To Do Screen Recording In Laptop: एप स्टोर और इंटरनेट पर कई प्रकार के फ्री और पेड थर्ड पार्टी टूल उपलब्ध हैं जो विंडोज में स्क्रीन रिकॉर्ड करने की सुविधा देते हैं। लेकिन किसी बाहरी प्रोग्राम को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बजाय, आप विंडोज के ही फीचर्स की मदद से इस काम को कर सकते हैं। इससे आपका डेटा सेफ रहता है।

Image

Laptop Tips

Photo : Times Now Digital

लैपटॉप-कंप्यूटर के स्निपिंग टूल के बारे में तो आपने सुना होगा। यह विंडोज स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने में मदद करता है। लेकिन कई बार हमें विंडोज स्क्रीन का वीडियो बनाने की जरूरत पड़ती है। हमें कभी-कभी ट्यूटोरियल, परफॉर्मेंस या ऑनलाइन क्लास के लिए विंडोज स्क्रीन की एक्टिविटी को रिकॉर्ड करने की आवश्यकता होती है। वहीं यदि आप कोई प्रेजेंटेशन बना रहे हों, वीडियो तैयार कर रहे हों, या यूट्यूब के लिए कुछ बना रहे हों, विंडोज आपको लैपटॉप-कम्प्युटर स्क्रीन को रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। चलिए जानते हैं लैपटॉप में स्क्रीन रिकॉर्ड करने का सबसे आसान तरीका।

थर्ड पार्टी एप या विंडोज टूल

एप स्टोर और इंटरनेट पर कई प्रकार के फ्री और पेड थर्ड पार्टी टूल उपलब्ध हैं जो विंडोज में स्क्रीन रिकॉर्ड करने की सुविधा देते हैं। लेकिन किसी बाहरी प्रोग्राम को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बजाय, आप विंडोज के ही फीचर्स की मदद से इस काम को कर सकते हैं। इससे आपका डेटा सेफ रहता है।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग का तरीका

विंडोज 10 और 11 लैपटॉप में स्क्रीन रिकॉर्ड करने के लिए आपको एक शॉर्टकट कीज मिलता है, जिसकी मदद से आप एक क्लिक में विंडोज स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। आपको Windows+Alt+R बटन एक साथ क्लिक करना है और आपके लैपटॉप विंडोज की स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी।

स्क्रीनशॉट लेने के ये तरीके भी जान लें

यदि आप लैपटॉप स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने के लिए सर्च बॉक्स में जाकर स्निपिंग सर्च करते हैं और फिर वहां से न्यू पर जाकर स्क्रीन सिलेक्ट करते हैं तो अब इस तरीके को छोड़ दीजिए। आप शॉर्टकट कीज की मदद से भी यह काम कर सकते हैं। आपको सिर्फ Shift+Windows+S दबाना है और आप स्क्रीन को सिलेक्ट एंड क्रॉप कर सकेंगे। वहीं पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने के लिए डिलीट के बगल वाली PrtSc बटन प्रेस करके भी स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article