टेक एंड गैजेट्स

Fake Sim: फ्रॉड करेगा कोई और भुगतेंगे आप, आपके नाम पर कितने सिम हैं एक्टिव? ऐसे लगाएं पता

अगर कोई आपके नाम पर फेक सिम खरीद ले तो इससे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। हालांकि आप सरकारी वेबसाइट के जरिए आसानी से उन मोबाइल नंबर्स को चेक कर सकते हैं जो आपके नाम पर चल रहे हैं। आप इसी वेबसाइट पर अननोन नंबर्स को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट भी कर पाएंगे।

Image

आप आसानी से अपने नाम पर चल रहे सिम कार्ड को चेक कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- iStock)

Sim card verification: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। अब इसका इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग या फिर चैटिंग के लिए ही नहीं होता बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन पेमेंट और बैंक से जुड़े कई सारे काम भी इससे होते हैं। अब जब स्मार्टफोन और उसमें लगा सिम कार्ड हमारे लिए इतना जरूरी हो चुका है तो वहीं साइबर क्रिमिनल्स भी लोगों को ठगने के लिए इसका सहारा ले रहे हैं। साइबर क्रिमिनल्स अब फेक सिम कार्ड के जरिए फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं।

दरअसल कई बार ऐसा होता है कि हम अलग अलग कारणों से कई सिम कार्ड बदल चुके होते हैं। कुछ सालों बाद हमें यह भी याद नहीं रहता कि हमने अपने नाम पर कितने सिम एक्टिव कराए थे। साइबर क्रिमिनल्स इसी बात का फायदा उठाते हैं। अगर आपके नाम पर कोई ऐसा सिम चल रहा है जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं है तो आप इससे मुसीबत में पड़ सकते हैं।

सिम कार्ड खरीदने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। अगर आपका आधार कार्ड गलती से किसी के पास पहुंच जाए तो उसका इस्तेमाल करके सिम निकाला जा सकता है। ऐसे में आपको समय-समय पर इस बारे में चेक करते रहना चाहिए कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे इसका पता लगा सकते हैं।

Sanchar saathi ऐप करेगा मदद

आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं इस बात का पता आप बेहद आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल पर जाना होगा। यह पोर्टल देश के नागरिकों को कई तरह की सेवाएं देता है। इस पोर्टल पर आप फ्रॉड की शिकायत दर्ज करा सकते हैं, अपने खोए हुए फोन को ब्लॉक करा सकते हैं, अपने नाम पर चल रहे कनेक्शन की जनाकरी ले सकते हैं।

फेक मोबाइल नंबर का ऐसे लगाएं पता

  • अपने नाम पर एक्टिव मोबाइल नंबर को जानने के लिए सबसे पहले आपको https://www.sancharsaathi.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको होम पेज के टॉप पर बने citizen centric Services सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Know Mobile Connections in Your Name पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP देकर वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
  • अब आपको डिस्प्ले में उन सभी मोबाइल नंबर्स की लिस्ट मिल जाएगी जो आपके नाम पर एक्टिव होंगे।
  • अगर आपको कोई ऐसा नंबर नजर आता है जो आपने नहीं लिया है तो आप उसे तुरंत ब्लॉक करके रिपोर्ट भी कर पाएंगे।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article