Airtel की सिम है तो होगी बल्ले-बल्ले, कंपनी यूजर्स को फ्री देती है ये सर्विसेस

Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में एयरटेल के पास करीब 38 करोड़ से अधिक यूजर्स मौजूद हैं। कंपनी अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए कई तरह के सस्ते और किफायती प्लान्स ऑफर करती है। क्या आपको मालूम है कि एयरटेल अपने यूजर्स को कई सारी सर्विसेस फ्री में देता है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jul 21 2025, 13:07 IST
कंपनी के पास हैं कई कैटेगरी के प्लान्सImage Credit : Digit01 / 07

कंपनी के पास हैं कई कैटेगरी के प्लान्स

एयरटेल की पहचान टेलिकॉम सेक्टर में एक ऐसी कंपनी के तौर पर है जो अपनी धांसू नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए पहचानी जाती है। एयरटेल ने अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए अपने रिचार्ज प्लान्स को अलग अलग सेक्शन में डिवाइड कर रखा है। एयरटेल के पास आपको एंटरटेनमेंट,डेटा, ट्रूली अनलिमिटेड, टॉप-अप वाउचर जैसे कैटेगरी मिलती हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

प्लान्स में मिलती हैं फ्री सर्विसImage Credit : Digit02 / 07

प्लान्स में मिलती हैं फ्री सर्विस

कंपनी ने अपनी सभी कैटेगरी में जरूरत के मुताबिक सस्ते से लेकर महंगे सभी तरह के प्लान्स ऐड कर रखे हैं। एयरटेल अपने अलग-अलग रिचार्ज प्लान्स में ग्राहकों को कई तरह के सर्विस फ्री देता है। इसमें ओटीटी सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड 5G डेटा, हैलो ट्यून्स, स्ट्रीमप्ले जैसी सुविधाएं शामिल हैं। (फोटो क्रेडिट- Digit)

Airtel ने फ्री दे रहा Perplexity ProImage Credit : Digit03 / 07

Airtel ने फ्री दे रहा Perplexity Pro

आपको बता दें कि एयरटेल ने हाल ही में एक धमाकेदार ऑफर निकाला है। कंपनी 17000 रुपये की कीमत वाला Perplexity Pro पूरी तरह से फ्री में दे रहा है। यह एडवांस एआई पॉवर्ड सर्च इंजन है। कंपनी इस ऑफर को अपने सभी ग्राहकों को एक साल के लिए पूरी तरह से फ्री में दे रही है। आप इस ऑफर का फायदा एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए उठा सकते हैं। यह ऑफर आपको 17 जुलाई 2025 से लेकर 17 जनवरी 2026 तक मिलने वाला है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

कंपनी दे रही है फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शनImage Credit : Digit04 / 07

कंपनी दे रही है फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन

अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपको बता दें कि एयरटेल अपने यूजर्स को कई सारे प्लान्स में नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और सोनी लिव समेत दूसरे कई सारे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है। एयरटेल की इस फ्री सर्विस से आपके ढेरों पैसों की बचत होने वाली है। (फोटो क्रेडिट- Digit)

इन प्लान्स में फ्री मिलेगा NetflixImage Credit : Digit05 / 07

इन प्लान्स में फ्री मिलेगा Netflix

एयरटेल अपने यूजर्स को 279 रुपये, 598 रुपये, 1729 रुपये, 1798 रुपये के प्रीपेड प्लान में Netflix का सब्सक्रिप्शन पूरी तरह से फ्री में दे रहा है। अगर आप अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो इसके लिए आपको 1199 रुपये और 838 रुपये का प्लान खरीदना पड़ेगा। (फोटो क्रेडिट-Digit)

इन प्लान्स में फ्री मिलेगा जियो हॉटस्टारImage Credit : Digit06 / 07

इन प्लान्स में फ्री मिलेगा जियो हॉटस्टार

आपको एयरटेल 1729 रुपये, 1029 रुपये, 598 रुपये , 398 रुपये और 279 रुपये के रिचार्ज प्लान में जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इसके अलावा कंपनी 451 रुपये, 279 रुपये, 195 रुपये और 100 रुपये के डेटा प्लान में भी जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है।

फ्री मिलेगी अनलिमिटेड 5G की सुविधाImage Credit : Digit07 / 07

फ्री मिलेगी अनलिमिटेड 5G की सुविधा

एयरटेल अपने यूजर्स को कई सारे रिचार्ज प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा एक्सेस करने की सुविधा देता है। अगर आप अपने एयरटेल नंबर को 1798 रुपये, 1199 रुपये,1029 रुपये, 979 रुपये, 838 रुपये, 449 रुपये और 398 रुपये से रिचार्ज करते हैं तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा की फ्री सुविधा मिलेगी। (फोटो क्रेडिट-iStock)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!