टेक एंड गैजेट्स

Metro Card: घर बैठे ऐसे रिचार्ज करें मेट्रो कार्ड, बहुत आसान है तरीका

Recharge Metro Card Through UPI: आप घर बैठे ऑनलाइन पेमेंट ऐप की मदद से मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं। यानी आपको मेट्रो स्टेशन की लंबी-लंबी कतार से मुक्ति मिल ने वाली है। यहां हम दो तरीके बता रहे हैं।

Image

Metro Card Recharge

Recharge Metro Card Through UPI: ट्रैफिक से भरे शहरों में मेट्रो लोगों के लिए यात्रा का सबसे सुविधाजनक साधन है। मेट्रो में किराया भी कम है और यह फास्ट कनेक्टिविटी के साथ आरामदायक यात्रा को आसान बना देता है। मेट्रो ने कई और सुविधाओं की शुरुआत की है, जो यात्रियों को मेट्रो कार्ड को घर से रिचार्ज करने और घर से ही टिकट बुक करने को आसान बनाता है। जी हां! आप घर बैठे ही ऑनलाइन पेमेंट ऐप की मदद से मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं। यानी आपको मेट्रो स्टेशन की लंबी-लंबी कतार से मुक्ति मिल ने वाली है। यहां हम ऑनलाइन यूपीआई की मदद से मेट्रो कार्ड रिचार्ज करने का तरीका बता रहे हैं। चलिए जानते हैं तरीका।

Metro Card Recharge: पेटीएम से ऐसे रिचार्ज करें मेट्रो कार्ड

  • अपने मोबाइल फोन पर पेटीएम मोबाइल ऐप ओपन करें।
  • 'रिचार्ज और बिल भुगतान' पर क्लिक करें।
  • फीचर्ड सर्विसेज सेक्शन तक नीचे स्क्रॉल करें और 'मेट्रो' पर क्लिक करें।
  • बेंगलुरु मेट्रो, दिल्ली मेट्रो, हैदराबाद मेट्रो या मुंबई मेट्रो में से अपनी मेट्रो चुनें।
  • अब स्मार्ट कार्ड रिचार्ज पर जाएं और कार्ड नंबर डालें।
  • अब रिचार्ज अमाउंट दर्ज करें और पेमेंट कर दें। आपका कार्ड रिचार्ज हो जाएगा।

Metro Card Recharge: फोन पे से ऐसे रिचार्ज करें मेट्रो कार्ड

  • अपने मोबाइल में फोन-पे ऐप ओपन करें और मेन पेज से PhonePe Switch सेक्शन में जाएं।
  • यहां से 'टैक्सी और मेट्रो' पर क्लिक करें और अपने शहर का मेट्रो सिलेक्ट करें।
  • अब रिचार्ज मेट्रो कार्ड पर टैप करें और स्मार्ट कार्ड नंबर और अपना नाम दर्ज करें।
  • रिचार्ज राशि का चयन करें और पेमेंट करें।
  • आपका कार्ड रिचार्ज हो जाएगा।
  • प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपको ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीन (एवीएम) पर आपना कार्ड टैप करना है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article