टेक एंड गैजेट्स

2 हजार से कम कीमत में ANC वाला ईयरफोन, 35 घंटे चलेगी बैटरी, जानें अन्य फीचर्स

Honor Choice Earbuds X5 Launched in India: ऑनर चॉइस ईयरबड्स X5 को सिंगल व्हाइट कलर में पेश किया गया है। भारत में इसकी कीमत 1,999 रुपये है। ईयरबड्स में 10एमएम ड्रायवर्ड और SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक का भी सपोर्ट मिलता है।

Image

Honor Choice Earbuds X5

Honor Choice Earbuds X5: ऑनर ने भारत में अपनी किफायती ईयरफोन ऑनर च्वाइस ईयरबड्स एक्स 5 को लॉन्च कर दिया है। ईयरबड्स को 2 हजार से भी कम कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट मिलता है। TWS ईयरबड्स में 10एमएम ड्रम ड्रायवर्स और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP54 रेटिंग मिलती है। ईयरबड्स के साथ 35 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। बता दें कि कंपनी ने ईयरबड्स के साथ अपना Honor X9b स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है।

Honor Choice Earbuds X5: कीमत

ऑनर चॉइस ईयरबड्स X5 को सिंगल व्हाइट कलर में पेश किया गया है। भारत में इसकी कीमत 1,999 रुपये है। ईयरबड्स को 16 फरवरी आज से अमेजन इंडिया, मेनलाइन रिटेल स्टोर्स और एक्सप्लोर ऑनर वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

Honor Choice Earbuds X5: खासियत

ऑनर चॉइस ईयरबड्स इन-ईयर फॉर्म फैक्टर के साथ आते हैं। बड्स में 30dB तक एक्टिव न्वाइज केंसिलेशन और दो माइक्रोफोन मिलते हैं। एएनसी में एक एंबियट मोड भी मिलता है। इसमें ENC का भी सपोर्ट है। इसके अलावा ईयरबड्स में एक लो-लेटेंसी गेम मोड भी है जो गेमिंग के दौरान ऑडियो और वीडियो के बीच डिलेय को कम करता है।

ईयरबड्स में 10एमएम ड्रायवर्ड और SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक का भी सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि बड्स को एक बाद चार्ज करने पर 35 घंटे तक चलाया जा सकता है, जिसमें नौ घंटे तक लगातार प्लेबैक और 18 घंटे की कॉलिंग शामिल है। बड्स में 45mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस 460mAh की बैटरी के साथ आता है और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज होता है। ऑनर के मुताबिक, ईयरफोन को फुल चार्ज होने में दो घंटे तक का समय लगता है।

Honor X9b: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

ऑनर एक्स9बी में 6.78 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलता है। फोन को 5800mAh बैटरी से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार की चार्जिंग में 3 दिन तक चलाया जा सकता है। फोन में IP53 रेटिंग और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी हैं।

फोन में तीन रियर कैमरा हैं। जिसमें 108MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो फोन में बड़ी 5800mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ 35 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का कहना है कि फोन को दो बार चार्ज करके पूरा हफ्ता चलाया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article