टेक एंड गैजेट्स

Holi Wishes To Love in Hindi: पूर्णिमा का चाँद रंगो की डोली, चाँद से उसकी चाँदनी बोली- हैप्पी होली, अपने पार्टनर को ऐसे दें होली की शुभकामनाएं

Holi 2024 Wishes SMS And Messages To Your Love(प्यार के लिए होली की शुभकामनाएं): फाल्गुन की बहार, चली पिचकारी उड़ा है गुलाल, रंग बरसे नीले-हरे-लाल, मुबारक हो आपको होली का त्योहार। होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Image

Holi Wishes To Love

Holi 2024 Wishes SMS And Messages To Your Love in Hindi: होली प्रियजनों के साथ मिलने और रंगीन पोशाक पहनकर, पानी की पिस्तौलें चलाकर, संगीत सुनकर और नृत्य करके जश्न मनाने का एक उल्लास का अवसर है। यह वह क्षण है जब खुशी हवा में व्याप्त हो जाती है, जिससे हर दिन हंसने, अद्भुत यादें बनाने और उन लोगों के करीब महसूस करने का अवसर बन जाता है जिन्हें हम प्यार करते हैं। रंगों के त्योहार होली को 25 मार्च 2024 यानी आज मनाया जा रहा है। होली उस समय का प्रतीक है जब लोग अपने मतभेदों के बावजूद हंसने और प्यार दिखाने के लिए एक साथ आते हैं। यदि आप इस होली अपने पार्टनर को नए अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम गर्लफ्रेंड को होली विश करने के 10 शानदार बधाई और शुभकामना मैसेज बता रहे हैं।

Holi 2024 Wishes SMS And Messages To Your Love: ऐसे दें होली ही शुभकामनाएं

1. सभी रंगों का राज है होली,

मन का उल्लास है होली।

जीवन में खुशियां भर देती है,

बस इसलिए खास है होली।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. आया रंगों का त्योहार है

आप ना हुए लाल, पीले, नीले

तो फिर आपकी जिंदगी बेरंग है.

रंग लगाना तो इतना पक्का

जैसे कि तू मेरा पक्का यार है…

होली की ढेरों बधाइयां !

3. फाल्गुन की बहार,

चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,

रंग बरसे नीले-हरे-लाल,

मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,

प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,

ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,

मुबारक हो आपको रंग भरी होली।

Happy Holi 2024

5. भगवान करे हर साल चांद बनकर आए,

दिन का उजाला शान बनकर आए,

कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी,

ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बनकर आए।

Happy Holi 2024

7. आपके जीवन में हो रंगों की भरमार,

ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार,

यही प्रार्थना है मेरी ईश्वर से इस बार,

होली मुबारक हो आपको दिल से हर बार ।।

Happy Holi 2024

8. प्यार के रंग से भरो पिचकारी

स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी

ये रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली

आपको एडवांस में हैप्पी होली

9. पूर्णिमा का चाँद, रंगो की डोली

चाँद से उसकी, चाँदनी बोली

खुशियों से भरे, आपकी झोली

मुबारक हो आपको, रंग-बिरंगी होली

10. ये रंगो का त्यौहार आया है,

साथ अपने खुशियाँ लाया है,

हमसे पहले कोई रंग न दे आपको,

इसलिए शुभकामनाओं का रंग,

हमने सबसे पहले भिजवाया है…

“हैप्पी होली”

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article