टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp के 'यूजरनेम' फीचर पर बवाल, नकली प्रोफाइल के खतरे को देख हरकत में आई सरकार

WhatsApp की तरफ भले ही इस 'यूजनेम' फीचर को प्राइवेसी को बढ़ाने वाला बताया गया हो, लेकिन कई सारे टेक एक्सपर्ट ने इससे ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम होने की भी संभावना जताई है। अब इसको लेकर सरकार भी बड़ा कदम उठा सकती है।

Image

कई सारे टेक दिग्गज ने वॉट्सऐप के इस नए फीचर को लेकर चिंताएं जताई हैं।

Meta के स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp ने हाल ही में भारतीय यूजर्स के लिए यूजरनेम (Username) को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। आप इस फीचर को वॉट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन के साथ इस्तेमाल कर पाएंगे। वॉट्सऐप ने इस फीचर को नई पहचान के तौर पर पेश किया है। यूजरनेम को इस्तेमाल करके आप मोबाइल नंबर शेयर किए बिना भी चैटिंग, फोटो-वीडियो शेयरिंग कर पाएंगे।

WhatsApp की तरफ भले ही इस 'यूजनेम' फीचर को प्राइवेसी को बढ़ाने वाला बताया गया हो, लेकिन अब इससे कुछ नकसान होने की संभावना भी नजर आ रही है। कई सारे टेक एक्सपर्ट की तरफ से भी इसको लेकर बड़ी बाते कही गई हैं।

WhatsApp Username के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंताएं

WhatsApp की तरफ से यह कहा गया है कि इस नए फीचर के आने के बाद अब आपको मोबाइल नंबर अनजान लोगों तक नहीं पहुंचेगा। आप चैटिंग या फिर डॉक्यूमेंट शेयरिंग के लिए डायरेक्ट यूजरनेम का इस्तेमाल कर पाएंगे। लेकिन, एक्सपर्ट ने इसके गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है।

Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने WhatsApp पर यूज़रनेम के संभावित गलत इस्तेमाल की ओर इशारा किया है। शेखर शर्मा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा- कि इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि जल्द ही आपको WhatsApp पर वेरिफाइड यूजरनेम का ऑप्शन मिले। इसके बाद आपको सिर्फ वेरिफाइड जैसे लगने वाले यूजनेम...।

आसान शब्दों में समझाएं तो मान लीजिए कि आज आपने फ्री में यूजरनेम रजिस्टर कर लिया है। कुछ समय बाद अगर यूजरनेम के लिए पेड वर्जन लॉन्च होता है और अगर कोई पेड सब्सक्रिप्शन के साथ आपका यूजरनेम क्रिएट कर लेता है तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि जिसने पैसे खर्च किए हैं वह रियल यूजर माना जाए।

सिर्फ शेखर शर्मा ही नहीं बल्कि एंटरप्रेन्योर अंकुर वारिकू ने भी फेक यूजरनेम को लेकर ऐसी ही चिंताएं जताईं, जो किसी जाने-माने व्यक्ति या बिजनेस जैसे लग सकते हैं। उन्होंने कहा, "भारत जैसे देश में, अगर WhatsApp ने सही एंटी-एब्यूज सिस्टम नहीं बनाए, तो यह एक बड़ी मुसीबत बन सकता है।

सोचिए अगर आपको warikoo / awarikoo / ankurwarikooo / ankur_warikoo / a_warikoo / ankurwarikooofficial वगैरह से कोई मैसेज आए - जिसमें पैसे मांगे जा रहे हों।"

इस तरह से हो सकता है यूजरनेम का गलत इस्तेमाल

  • मिलते-जुलते यूज़रनेम बनाना
  • फर्जी कस्टमर केयर अकाउंट
  • इन्वेस्टमेंट से जुड़े फ्रॉड
  • क्रिप्टोकरेंसी स्कैम

भारत सरकार करेगी जांच

वॉट्सऐप के इस नए फीचर पर भारत सरकार की भी नजर है। Username फीचर केंद्र सरकार सख्त है और सरकार की तरफ से कहा गया है कि वह इस फीचर का अध्ययन करेगी। जानकारी के मुताबिक सरकार इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर मेटा को जरूरी नोटिस भेजने पर भी विचार करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि वॉट्सऐप यूजर आईडी की वजह से ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम के मामले बढ़ सकते हैं। इसलिए सरकार इस फीचर को लेकर गोपनीयता से जुड़े पहलुओं पर नजर रखे हुए है।

Ravikant Rai
रविकांत रायauthor

सत्ता के गलियारों से आम जनमानस से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र, । राजनीति के हर दांव पेंच से वाकिफ, 13 सालों में दो लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधान सभा चुनाव कवर करने का अनुभव। संसद भवन, बीजेपी और प्रधानमंत्री कार्यालय को मैं कवर करता हूं... फिल्मे देखना , सपने देखना और उनका पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देना ये मेरा जुनून है।

और पढ़ें
End of Article