टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में 'यूजरनेम' सेट करने के बाद क्या हटा सकते हैं मोबाइल नंबर? दूर कर लें कंफ्यूजन

WhatsApp में आपको बहुत जल्द एक नई पहचान मिलने वाली है। कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए यूजरनेम फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। नए अपडेट के साथ आप इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में यूजरनेम सेट कर सकते हैं।

Image

वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स को इस अपडेट का फायदा होने वाला है।

WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। दुनियाभर में करीब 3 अरब से अधिक इसके यूजर्स है। वॉट्सऐप ने अब एक नई पहचान बनाई है। कंपनी ने मोस्ट अवेटेड यूजरनेम फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी कुछ यूजर्स को पहले से अपना पसंदीदा यूजरनेम रिजर्व करने का विकल्प भी दे रही है, ताकि फीचर सभी के लिए उपलब्ध होने पर उन्हें मनचाहा यूजरनेम पाने में परेशानी न हो।

अब कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या यूजरनेम सेट या रिजर्व करने के बाद व्हाट्सऐप पर अपना मोबाइल नंबर छिपाया या हटाया जा सकेगा? अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो हम इसका जवाब इस आर्टिकल में देने वाले हैं।

इन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सऐप का नया यूजरनेम फीचर यूजर्स को अपनी पसंद का एक अलग और यूनिक यूजरनेम बनाने का विकल्प देगा। इस फीचर के आने के बाद लोग आपको सिर्फ मोबाइल नंबर से ही नहीं, आपके द्वारा बनाए गए यूजरनेम से भी सर्च कर पाएंगे। यह फीचर उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है जो अपनी प्राइसवेसी को बनाए रखना चाहते हैं। इसका एक बड़ा फायदा यह भी होगा कि आपको हर किसी के साथ अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर नहीं करना पड़ेगा।

क्या यूजरनेम सेट करते ही हट जाएगा नंबर?

जानकारी के मुताबिक, सिर्फ यूजरनेम रिजर्व कर लेने से आपका मोबाइल नंबर व्हाट्सऐप अकाउंट से नहीं हटेगा। आपका अकाउंट पहले की तरह आपके मोबाइल नंबर से ही जुड़ा रहेगा। यूजरनेम का काम सिर्फ आपके अकाउंट को नई पहचान देना है। इसके अलावा अकाउंट की सुरक्षा, लॉगिन और ओटीपी वेरिफिकेशन जैसे जरूरी कामों के लिए मोबाइल नंबर पहले की तरह आवश्यक रहेगा। यानी, यूजरनेम मिलने के बाद भी आपका व्हाट्सऐप अकाउंट मोबाइल नंबर के आधार पर ही काम करेगा।

कैसे छिपा सकते हैं अपना नंबर

यूजरनेम सेट करने के बाद नई चैट में दूसरे यूजर्स को आपका मोबाइल नंबर दिखने की बजाय आपका यूजरनेम दिखाई दे सकता है। हालांकि, जिन लोगों के पास आपका नंबर पहले से सेव है या जिनसे आपकी पहले से बातचीत हो रही है, उनके लिए क्या दिखाई देगा, यह व्हाट्सऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स और फीचर के अंतिम रोलआउट पर निर्भर करेगा।

अगर आप अपना यूजरनेम सेट करना चाहते हैं, तो सबसे पहले व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें। इसके बाद Settings में जाएं, फिर Account सेक्शन खोलें और Username विकल्प पर टैप करें। यहां अपनी पसंद का उपलब्ध यूजरनेम चुनकर उसे सेव कर दें।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article