Happy Gandhi Jayanti 2022 Wishes Video Status Download: भारत में कल यानी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाएगी। दरअसल, 2 अक्टूबर 1869 को गांधी जी का जन्म पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। गांधी जी के पिता का नाम करमचंद्र गांधी था, जो ब्रिटिश राज के समय कठियावाड़ा की एक रियासत के दीवान थे। बहरहाल, आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। ऐसे में लोग अपने स्टेटस में त्योहारों और विशेष अवसरों पर वीडियोज भी लगाते हैं।
अगर आप भी वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम या फेसबुक जैसे किसी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं और गांधी जयंती के मौके पर वीडियो स्टेटस लगाना चाहते हैं। तो इसे डाउनलोड करने का तरीका हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।
ऐसे डाउनलोड करें वीडियोज:
- इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
- इसके बाद यहां टॉप सर्च बार में Gandhi Jayanti Video Status लिखकर सर्च करना होगा।
- इसके बाद रिजल्ट में सामने आए ऑप्शन्स में से किसी एक ऐप को आपको डाउनलोड करना होगा।
- ऐप को इंस्टॉल होने के बाद आपको इसे ओपन करना होगा।
- ऐप को ओपन करने के बाद आपको कई वीडियो के ऑप्शन्स नजर आएंगे।
- इनमें से किसी भी एक अपनी पसंद के वीडियो को आप प्ले करके देख सकते हैं।
- अगर वीडियो पसंद आए तो, आपको उस वीडियो में डाउनलोड का ऑप्शन नजर आएगा।
- डाउनलोड के ऑप्शन पर टैप करते ही आपकी डाउनलोडिंग शुरू हो जाएगी।
- फिर आप इसे फोन की गैलरी में देख पाएंगे और स्टेटस में पोस्ट कर सकेंगे।
- आपको बता दें कि ऐसे ऐप्स ads से भरे होते हैं इसलिए सावधानी पूर्वक ही कहीं भी टैप करें।
- साथ ही गैलरी की परमिशन मांगने पर आपको देना भी होगा।
YouTube से भी कर सकते हैं डाउनलोड:
आप यूट्यब पर जाकर भी Gandhi Jayanti Video Status लिखकर सर्च कर सकते हैं। इसके बाद जो वीडियो पसंद आए उसका URL कॉपी कर लें। फिर SSYoutube जैसी किसी फ्री वेबसाइट में जाकर इस लिंक को पेस्ट करें और वीडियो को डाउनलोड कर लें।
