टेक एंड गैजेट्स

Google Alert! करोड़ों एंड्रॉयड यूजर्स पर बड़ा खतरा, 30% स्मार्टफोन्स के लिए नहीं है कोई सॉल्यूशन

गूगल ने इस खतरे को लेकर 'डेंजरस दिसंबर' नाम से चेतावनी जारी की है। कंपनी के अनुसार, इस समय एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में दो बेहद गंभीर सुरक्षा खामियां स्पॉट की गई है जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी आसानी से कर सकते हैं।

Google Android Alert

करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा।

अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है, तो यह खबर आपके लिए बहुत ही जरूरी है। टेक जायंट गूगल की तरफ से एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। कंपनी ने अपने अलर्ट में दिसंबर महीने में हुए एक साइबर अटैक को लेकर चेतावनी दी है। इस हमले की वजह से अब करोड़ों यूजर्स के फोन हैकर्स के निशाने पर आ सकते हैं। ऐसे में आपको बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है।

गूगल की इस अलर्ट रिपोर्ट में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि करीब 30% ऐसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स हैं जिनके के लिए अभी तक किसी भी तरह का कोई सुरक्षा अपडेट (फिक्स) नहीं है। ऐसे में अगर आपने अपने फोन को सही समय पर अपडेट नहीं किया, तो आपका फोन भी खतरे में पड़ सकता है। इसलिए अपने फोन की सुरक्षा के लिए अपडेट जरूर चेक करें।

आपको बता दें कि गूगल ने इस खतरे को लेकर “डेंजरस दिसंबर” नाम से चेतावनी जारी की है। कंपनी के अनुसार, इस समय एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में दो बेहद गंभीर सुरक्षा खामियां स्पॉट की गई है जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी आसानी से कर सकते हैं। इन कमियों को CVE-2025-48633 और CVE-2025-48572 के नाम से नामांकित किया गया है।

मोबाइल यूजर्स न करें ये गलती

गूगल ने स्मार्टफोन यूजर्स को चेतावनी दी है कि अगर इन खामियों को छोटा मोटा बग या फिर नॉर्मल खामी समझकर नजरअंदाज किया, तो हैकर्स यूजर्स का निजी डेटा चुरा सकते हैं और साथ ही फोन पर आसानी से कंट्रोल बना सकते हैं। लोगों की प्राइवेस ब्रीच न हो और उनका पर्सनल डेटा सेफ रहे इसलिए कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स को सतर्क रहने और समय पर सुरक्षा अपडेट करने की सलाह दी गई है।

क्रिमिनल्स उठा सकते हैं फायदा

CVE-2025-48633 से जुड़ी खामी का फायदा लेकर साइबर क्रिमिनल्स आसानी से फोन में ऐसे ऐप्स या फिर मैलवेयर को इंस्टाल कर सकते हैं जो आपके डेटा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। फोन का एक्सेस लेकर क्रिमिनल्स आपकी पर्सनल फोटो, वीडियो और जरूरी फाइलों को भी एक्सेस कर सकते हैं।

एंड्रॉयड में पाई गई दूसरी खामी CVE-2025-48572 को गूगल ने और भी ज्यादा गंभीर करार दिया है। माना है। इस बग की मदद से कोई लोकल अटैकर फोन की सुरक्षा को आसानी से चकमा दे सकता है। इस खामी की वजह से छोटा हैकर भी आसानी से फोन के पासवर्ड को क्रैक कर सकता है या फिर आपके फोन अपने कंट्रोल में ले सकता है। आसान और सरल शब्दों में कहें तो यह खामी फोन की सुरक्षा को अंदर से कमजोर बना देती है।

इन यूजर्स के लिए है बड़ा खतरा

गूगल की तरफ से शेयर की गई चेतावनी के अनुसार एंड्रॉयड 13, 14, 15 और 16 के लिए सुरक्षा अपडेट जारी कर दिए गए हैं। लेकिन एंड्रॉयड 12 या उससे पुराने वर्जन पर चलने वाले फोन अभी भी इन खामियों की वजह से सुरक्षित नहीं हैं।

फिलहाल दुनिया भर में 30% से ज्यादा एंड्रॉयड डिवाइस पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे हैं, जिनकी संख्या करोड़ों में है। अगर आपका फोन पुराना है और उसमें नया अपडेट नहीं आ रहा है, तो आपको बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है। अगर फोन में कोई भी ऐसा ऐप नजर आता है जो आपने इंस्टाल नहीं किया है तो उसे तुरंत अनइंस्टाल कर दें।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article