टेक एंड गैजेट्स

Google Veo 3: सोशल मीडिया में छाया नया AI टूल, एक साल के लिए फ्री मिलेगा सब्सक्रिप्शन

अगर आप ब्लागिंग करते हैं या फिर किसी और तरह का कंटेंट क्रिएट करते हैं तो अब आपका काम आसान होने वाला है। गूगल ने एक धमाकेदार AI बेस्ड वीडियो टूल लॉन्च कर दिया है। इस टूल की मदद से आप सिर्फ एक फोटो से भी वीडियो क्रिएट कर पाएंगे।

Image

गूगल के इस नए एआई टूल की मदद से आप कुछ ही सेकंड में वीडियो क्रिएट कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Google Veo-3: टेक्नोलॉजी की दुनिया में पिछले कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जमकर इस्तेमाल बढ़ा है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा जैसी तमाम कंपनियां तेजी से अपने यूजर्स के लिए एआई टूल्स को लॉन्च कर रही है। अगर आप नई-नई फोटो और वीडियो क्रिएट करने का शौक रखते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Google ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए Veo 3 AI टूल पेश कर दिया है। भारतीय फैंस लंबे समय से इस टूल के लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे थे।

Google Veo-3 एक वीडियो टूल है। इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल की मदद से आप सोशल मीडिया में पॉपुलर हो रहे बंदर वाले ब्लॉगिंग वीडियो क्रिएट कर सकते हैं। गूगल का यह वीडियो टूल एजूकेशन और टेक्नोलॉजी को जोड़ने में बड़ी मदद करने वाला है। आइए आपको इस नए एआई टूल के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

सोशल मीडिया में छाए Veo-3 वीडियो

गूगल का Veo-3 टूल एक एआई बेस्ड वीडियो जनरेटर टूल है। इसकी मदद से आप सिर्फ टेक्स्ट देकर अपने मन मुताबिक वीडियोज बनवा सकते हैं। आपने पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर बंदर, बिल्ली समेत जानवरों के वीडियो की भरमार देखी होगी। बंदर ब्लागिंग वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर पॉपुलर हो रहे हैं। यह सभी वीडियोज Veo-3 से ही बनाए गए हैं।

Google का बड़ा ऐलान

Google ने Veo-3 को इस साल आयोजित हुए Google I/O इवेंट में लॉन्च किया था। उस समय कंपनी ने इसे कुछ सेलेक्टेड देश के लिए ही इसे उपलब्ध कराया था। लेकिन अब गूगल की तरफ से ऐलान कर दिया गया है कि Veo 3 को उन सभी देशों में लॉन्च किया जाएगा जहां पर Gemini App उपल्बध है। अगर आप इस एआई टूल को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके पास Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। गूगल का यह टूल खासतौर पर व्लागर्स, क्रिएटर्स और शॉर्ट वीडियो मेकर्स के लिए काफी काम आने वाला है।

छात्रों को मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन

गूगल ने भारतीय स्टूडेंट के लिए एक खास ऑफर निकाला है। Google Veo-3 के इस टूल के इस एआई प्रो प्लान की कीमत 19500 रुपये है। कंपनी स्टूडेंट को एक साल के लिए इसका सब्सक्रिप्शन पूरी तरह से फ्री होगा। यह टूल छात्रों की पढ़ाई, प्रोजेक्ट और रिसर्च में काफी मदद करने वाला है। इस टूल की मदद से आप छात्र सिर्फ एक फोटो अपलोड करके प्रॉम्प्ट देकर 8 सेकंड ड्यूरेशन वाला वीडियो बना सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article