Google celebrates Maha Kumbh 2025 with a rose petal animation: दुनिया के सबसे बड़े मेले यानी महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। गूगल भी महाकुंभ का जश्न मना रहा है। गूगल अपनी सर्च स्क्रीन पर गुलाब की पंखुड़ी के एनीमेशन के साथ महाकुंभ का जश्न मना रहा है। यदि आप गूगल पर 'कुंभ', 'महाकुंभ', 'कुंभ मेला', 'महाकुंभ' या इसी तरह के अन्य कीवर्ड को सर्च करते हैं तो आपके डेस्कटॉप पर फूलों की बारिश होने लगेगी।
महाकुंभ के जश्न में डूबा गूगल
यदि आप गूगल पर कुंभ (Kumbh), महाकुंभ (Mahakumbh), कुंभ मेला (Kumbh Mela) या इसी प्रकार का कोई अन्य शब्द सर्च करते हैं, तो स्क्रीन पर बैकग्राउंड में एक एनीमेशन चलता है, जिसमें गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा दिखाई देती है।
आप गूगल एनीमेशन को दोबारा भी चला सकते हैं। इसके अलावा आप इस एनिमेशन को ईमेल, फेसबुक, एक्स और व्हाट्सएप के माध्यम से दूसरों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो एनीमेशन को बंद भी कर सकते हैं।
महाकुंभ 2025
बता दें कि महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी से हुई है और यह 26 फरवरी तक चलेगा। इस विशाल मेले में लाखों-करोड़ों तीर्थयात्री मोक्ष की तलाश में संगम में पवित्र डुबकी लगाने को तैयार हैं। महाकुंभ के पहले दो दिनों में ही लगभग 5 करोड़ लोग आए, जबकि इस आयोजन की मेजबानी कर रही उत्तर प्रदेश सरकार को पूरे मेला अवधि के दौरान 40 से 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है।
