टेक एंड गैजेट्स

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आया बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, दूर हुए 100 से ज्यादा बग्स, ऐसे करें इंस्टॉल

आपको बता दें कि गूगल का यह नया अपडेट अप्रैल 2018 में आए अपडेट से भी बड़ा अपडेट है जिसमें कई सारी सिक्योरिटी प्रॉब्लम्स को दूर किया गया था। गूगल की तरफ से तरफ से जारी किए गए इस अपडेट में CVE-2026-21385 बग्स को भी फिक्स कर दिया गया है।

Image

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल ने जारी किया बड़ा अपडेट।

गूगल अपने करोड़ों एंड्रॉयड यूजर्स के लिए समय समय पर नए अपडेट्स लाता रहता है। अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आपके लिए गुड न्यूज है। टेक जायंट की तरफ से दुनियाभर के करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। इस लेटेस्ट अपडेट के जरिए गूगल ने करीब 129 बग्स को फिक्स किया है। कंपनी की तरफ से इस अपडेट की जानकारी मार्च के सिक्योरिटी बुलेटिन में दी है।

आपको बता दें कि गूगल का यह नया अपडेट अप्रैल 2018 में आए अपडेट से भी बड़ा अपडेट है जिसमें कई सारी सिक्योरिटी प्रॉब्लम्स को दूर किया गया था। गूगल की तरफ से तरफ से जारी किए गए इस अपडेट में CVE-2026-21385 बग्स को भी फिक्स कर दिया गया है। इस बग का साइबर क्रिमिनल्स गलत तरीके से फायदा उठा रहे थे।

चिपसेट पर डाल रहा था असर

आपको बता दें कि CVE-2026-21385 क्वालकॉम के 234 चिपसेट पर असर डाल रहा था। चिपसेट के अलावा इस अपडेट में गूगल ने सिस्टम, फ्रेमवर्क और कर्नेल से जुड़े 10 गंभीर सुरक्षा खामियों को भी ठीक किया है। इन खामियों का फायदा उठाकर साइबर हमलावर किसी यूजर के डिवाइस को निशाना बना सकते थे और उस पर नियंत्रण हासिल कर सकते थे।

इन समस्याओं का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ रहा था जिनके डिवाइस में क्वालकॉम चिपसेट लगा हुआ है। क्योंकि दुनिया के अधिकतर स्मार्टफोन और टैबलेट इसी चिपसेट का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे अपने डिवाइस में आने वाला नया सॉफ्टवेयर अपडेट जल्द से जल्द इंस्टॉल कर लें, ताकि उनका डिवाइस सुरक्षित रह सके।

ऐसे अपडेट को करें इंस्टाल

अगर आप लेटेस्ट अपडेट को इंस्टाल करना चाहते हैं तो आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद आपको एंड्रॉयड वर्जन पर टैप करके सिक्योरिटी अपडेट के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। नए सेक्शन में आपको 2026-03-05 पैच वाली अपडेट दिखाई देगी। अगर आपको यह अपडेट मिल गया है तो आपको तुरंत इसे इंस्टाल कर लेना चाहिए। जिन मोबाइल यूजर्स को यह अपडेट नहीं मिला है उनको गूगल ने एडवाइजरी जारी करते हुए किसी भी थर्ड पार्टी ऐप से ऐप्स इंस्टाल नहीं करने की सलाह दी है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article