टेक एंड गैजेट्स

Google Play Best of 2025: गूगल प्ले स्टोर पर इस साल इन ऐप्स का रहा जलवा, देखें टॉप विनर की लिस्ट

Google Play की लिस्ट को देखकर आप साफतौर पर इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि मोबाइल यूजर्स का माइंडसेट किस तरह से बदल रहा है और AI ऐप्स लोगों के जीवन में तेजी से जगह बना रहे हैं।

Image

2025 में मोबाइल यूजर्स के बीच में एआई ऐप्स का क्रेज जमकर रहा। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Google Play की तरफ से भारत में इस साल पॉपुलर रहे टॉप ऐप्स और गेम्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट में कंपनी ने उन ऐप्स और गेम्स को शामिल किया है जो पूरे साल मोबाइल यूजर्स की सर्च में रहे। Google Play की लिस्ट को देखकर आप साफतौर पर इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि मोबाइल यूजर्स का माइंडसेट किस तरह से बदल रहा है और AI ऐप्स लोगों के जीवन में तेजी से जगह बना रहे हैं।

यह ऐप बना साल का बेस्ट ऐप

Google Play Best of 2025 की लिस्ट में पहले नंबर पर जो ऐप रहा वह Zomato के स्वामित्व वाला District: Movies Events Dining है। इसे साल का बेस्ट ऐप करार दिया गया है। जोमैटो के इस ऐप्लिकेशन में ग्राहकों को खाने की जगह, इवेंट्स और फिल्मों की जानकारी मिलती है। यूजर्स के इंट्रेस्ट को जानने के लिए यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लोकल ट्रेंड का यूज करती है। यह ऐप ग्राहकों को हाइपर लोकल रिकंडेशन देती है।

Gaming में इस ऐप का रहा जलवा

Gaming सेक्टर में इस साल जिस ऐप का जमकर बोलबाला रहा वह CookieRun India है। इस गेम में यूजर्स को इंडियन थीम्ड कैरेक्टर्स के साथ साथ म्यूजिक और यूनिक आउटफिट मिलते हैं। इसका इंटरफेस काफी आसान है और सिंपल कंट्रोल फंक्शन के लिए इसे बेस्ट पिकअप एंड प्ले अवॉर्ड में भी शामिल किया गया है।

इस AI ऐप का जलवा रहा बरकरार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग हमारी लाइफ में धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। Best of 2025 लिस्ट में भी इसका असर देखने को मिला। InVideo AI ऐप का इस साल जमकर जलवा रहा। इस ऐप ने पर्सनल ग्रोथ कैटेगरी बाजी मारी। इस ऐप की मदद से यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर वीडियो क्रिएट कर सकते हैं। इसी तरह इस साल की लिस्ट में Toonsutra को बेस्ट हिडन गेम का अवॉर्ड मिला।

Google Play Best of 2025 list

Best App – District: Movies Events Dining

Best Hidden Gem – Toonsutra: Webtoon & Manga App

Best Everyday Essential – Daily Planner: To Do List Task

Best for Fun – Edits, an Instagram app

Best for Personal Growth – invideo AI: AI Video Generator

Best for Watches – SleepisolBio: sleep, alarm

Best for Large Screens – Goodnotes: Notes, docs, PDF

Best Multi-device – Luminar: Photo Editor (New category) Top Trending Apps:

Instamart: 10 Mins Grocery App

Seekho: Short Learning Videos

Adobe Firefly AI Image & Video

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article