टेक एंड गैजेट्स

Pixel स्मार्टफोन पर मिल रही है 13 हजार रुपये की सीधी छूट, सस्ते में खरीदने का है शानदार मौका

Google Pixel 9a एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन है जिसमें आपको परफॉर्मेंस के लिए शानदार चिपसेट मिलता है। अगर आप मल्टी टास्किंग और डेली रूटीन वर्क के साथ सोशल मीडिया कंटेंट के लिए एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं तो यह आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

Image

गूगल के प्रीमियम स्मार्टफोन में आई बड़ी गिरावट।(फोटो क्रेडिट-Digit)

प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन्स अपनी क्वालिटी और कैमरा के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। हालांकि एक नॉर्मल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तुलना में ये काफी महंगे होते हैं, वजह है कि अक्सर लोग इन्हें खरीदने के लिए डिस्काउंट ऑफर या फिर सेल शुरू होने का इंतजार करते हैं। अगर आप भी पिक्सल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अब आप हजारों रुपये की बचत के साथ Google Pixel 9a को खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Google Pixel 9a एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन है जिसमें आपको परफॉर्मेंस के लिए शानदार चिपसेट मिलता है। अगर आप मल्टी टास्किंग और डेली रूटीन वर्क के साथ सोशल मीडिया कंटेंट के लिए एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं तो यह आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। विजय सेल्स ने करोड़ों ग्राहकों को इसे सस्ते में खरीदने का शानदार मौका दे दिया है।

Google Pixel 9a की कीमत हुई धड़ाम

आपको बता दें कि विजय सेल्स ने Google Pixel 9a की कीमत में बड़ी कटौती की है। गूगल के इस स्मार्टफोन की रियल प्राइस 49,999 रुपये है लेकिन इस पर अभी 20% का धमाकेदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर के साथ इसे 39,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। मतलब आपके सीधे-सीधे 10 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं।

फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के बाद भी आपके पास Google Pixel 9a को और भी कम दाम में खरीदने का मौका है। अगर आप बैंक ऑफर का फायदा लेते हैं तो आप एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे। अगर आप स्मार्टफोन को HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो इस पर 3000 रुपये तक की छूट पाएंगे। इस ऑफरके साथ आप फोन को 13,000 रुपये तक कम में खरीद पाएंगे।

Google Pixel 9a के फीचर्स

  • Google Pixel 9a में कंपनी ने 6.3 इंच की P-OLED डिस्प्ले दी है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • स्मार्टफोन के डिस्प्ले में 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे आप तेज धूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन कंपनी ने Tensor G4 चिपसेट दिया गया है जिसमें Titan M2 सिक्योरिटी दी गई है।
  • स्मार्टफोन में आपको 8GB की रैम और 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।
  • इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Google Pixel 9a में पावर के लिए 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
यह भी पढ़ें- वीवो फैंस के लिए खुशखबरी, Vivo V70 FE फोन की लॉन्च डेट कंफर्म, 200MP का मिलेगा कैमरा
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article