नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने वाली है। वीवो की तरफ से Vivo V70 FE की लॉन्चिंग की तैयार कर ली गई है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग डेट का भी ऐलान कर दिया है। अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V70 सीरीज का लेटेस्ट एडिशन होगा। इस सीरीज में कंपनी ने Vivo V70 और Vivo V70 Lite को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है।
Vivo V70 FE की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी गई है। अगर आप डेली रूटीन वर्क या फिर मल्टी टास्किंग के लिए एक नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो वीवो का अपकमिंग स्मार्टफोन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Vivo V70 FE की लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने ऑफिशियल X हैंडल पर जानकारी दी है। वीवो इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 2 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर होगी। स्मार्टफोन के लिए कंपनी की तरफ से डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। इस माइक्रोसाइट के जरिए स्मार्टफोन में मिलने वाले कई सारे फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिल गई है।
स्मार्टफोन में होगा धमाकेदार कैमरा
अगर आप एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Vivo V70 FE एक बेस्ट ऑप्शन होने वाला है। इस स्मार्टफोन में आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Vivo V70 FE में आपको 6.83 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलने वाली है। डिस्प्ले में आपको 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। पानी से सेफ रखने के लिए इस स्मार्टफोन में IP68-IP69 रेटिंग मिलती है।
