टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 11 की इस महीने हो सकती है भारत में एंट्री, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

अगर आप एक कैमरा सेंट्रिक और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अपकमिंग गूगल स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। मल्टी टास्किंग से लेकर डेली रूटीन वर्क और प्रोफेशनल वर्क के लिए इसमें आपको कई सारे क्रिएटव टूल्स भी मिल सकते हैं।

Image

गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन्स में मिलेंग तगड़े फीचर्स।

गूगल का मेगा इवेंट Google I/O मई 2026 में आयोजित होने वाला है। कंपनी इस इवेंट में कई बड़े ऐलान कर सकती है। हालांकि इस बीच स्मार्टफोन लवर्स को गूगल के अपकमिंग Google Pixel 11 का बेसब्री से इंतजार है। पिक्सल के अपकमिंग स्मार्टफोन में इस बार कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। अगर कंपनी अपने पुराने पैटर्न को फॉलो करती है तो बाजार में चार पिक्सल स्मार्टफोन्स देखने को मिल सकते हैं जिसमें Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं।

अगर आप एक कैमरा सेंट्रिक और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अपकमिंग गूगल स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। मल्टी टास्किंग से लेकर डेली रूटीन वर्क और प्रोफेशनल वर्क के लिए इसमें आपको कई सारे क्रिएटव टूल्स भी मिल सकते हैं।

लीक्स का दौर हुआ शुरू

Google Pixel 11 को लेकर लीक्स आनी भी शुरू हो चुकी है। हाल में इसके लॉन्च को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक गूगल की तरफ से इस स्मार्टफोन को 23 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इस बार कंपनी इसके कैमरा सेंसर में बड़ा बदलाव कर सकती है। हालांकि हार्डवेयर डिजाइन काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा ही हो सकता है। Google Pixel 11 की कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट करीब 80,000 रुपये से 85,000 रुपये के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले मॉडल की ही तरह Indigo, Lemongrass, Obsidian, और Frost जैसे कलर ऑप्शन भी दिए जा सकते हैं।

Google Pixel 11 के संभावित फीचर्स

अपकमिंग पिक्सल स्मार्टफोन में पिछले वेरिएंट की तरह OLED डिस्प्ले दी जा सकती है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज दी जा सकती है। टॉप वेरिएंट में 12GB की रैम और 512GB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Google Tensor G6 का सपोर्ट दिया जा सकता है। अपकिंग पिक्सल स्मार्टफोन को बड़ी बैटरी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें सिनेमैटिक ब्लर और 100x जूम का फीचर मिल सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article