Google ने पिछले महीने Pixel 10 सीरीज के एंट्री लेवल स्मार्टफोन Google Pixel 10a को लॉन्च किया था। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो अब यह खरीदारी के लिए उपलब्ध है। गूगल ने भारतीय बाजार में इसे सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और गूगल इंडिया की ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। यह एक प्रीमियम सेगमेंट का स्मार्टफोन है जिसमें गूगल ने दमदार फीचर्स के साथ शानदार कैमरा सेटअप दिया है।
आपको बता दें कि Google Pixel 10a को कंपनी ने एक ही रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। कंपनी ने इसे 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। हालांकि ग्राहकों को बैंक ऑफर में डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 3000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल जाएगा।
बैंक ऑफर के बाद भी आपके पास एक्स्ट्रा पैसे बचाने का बढ़िया मौका है। कंपनी ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर में 3000 रुपये तक का बोनस ऑफर भी दे रही है। इस तरह अगर आप बैंक और एक्सचेंज बोनस ऑफर का लाभ ले लेते हैं तो 6000 रुपये की बचत करके Google Pixel 10a को सिर्फ 43,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा पाएंगे। इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को 24 महीने की ईएमआई इंस्टालमेंट का भी ऑप्शन दिया जा रहा है।
Google Pixel 10a कैमरा
Google Pixel 10a के फीचर्स की बात करें तो Pixel 10a में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। मिलता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा मिलता है जिसमें f/1.7 अपर्चर दिया गया है। इस मेन सेंसर के साथ 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है जो कि 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 13MP का कैमरा है। Google ने इस फोन के लिए सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट का भरोसा भी दिया है।
Google Pixel 10a के स्पेसिफिकेशन्स
- Google Pixel 10a में 6.3-inch की Actua pOLED डिस्प्ले दी गई है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 1080×2424 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
- डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिली है।
- फोन में प्रोटेक्शन के लिए Tensor G4 प्रोसेसर के साथ Titan M2 Security Co-Processor है।
- यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
- Google Pixel 10a में 5100mAh बैटरी लगी है, जो 30W वायर्ड और 10W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
