टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 10 का डिजाइन हुआ लीक, कैमरा डिपॉर्टमेंट में हो सकता है सबसे बड़ा बदलाव

गूगल अगले महीने अपना मेगा इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी मोस्ट अवेटेड Google Pixel 10 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। इवेंट को अभी लगभग एक महीने का समय है लेकिन लॉन्च से पहले ही आने वाले स्मार्टफोन की कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।

Image

जल्द लॉन्च होगी गूगल पिक्सल की नई सीरीज। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Google Pixel 10 Launch: Google ने पिछले साल अगस्त के महीने में Google Pixel 9 सीरीज को लॉन्च किया था। अब ऐसी लीक्स सामने आ रही हैं कि कंपनी अब Pixel 10 सीरीज पर काम करना शुरू कर दी है। हाल ही में कंपनी के अपकमिंग सीरीज की कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। नई लीक्स से Google Pixel 10 सीरीज के डिजाइन और लुक्स का खुलासा हो गया है। कंपनी नई सीरीज को पिछली सीरीज से मिलते-जुलते डिजाइन फॉर्मेट में पेश कर सकती है।

अगले महीने होगा इवेंट

गूगल अगले महीने अपना Made by Google इवेंट आयोजित करने जा रहा है। कंपनी इस इवेंट में Google Pixel 10 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में गूगल की तरफ से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक छोटा सा टीजर पेश किया गया था। इसमें अपमकिंग स्मार्टफोन को ग्रे-ब्लू कलर में दिखाया गया है। सामान्यतौर पर तो यह स्मार्टफोन पिछले स्मार्टफोन की ही तरह दिखता है लेकिन, बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसमें खास अपग्रेड किए हैं।

इस बार गूगल पिक्सल 10 सीरीज के कैमरा डिपार्टमेंट में एक बड़ा अपडेट हो सकता है। कंपनी की तरफ से शेयर किए गए टीजर में स्मार्टफोन के बैक पैनल में एक तीसरा कैमरा सेंसर भी देखने को मिला। बताया जा रहा है कि नया सेंसर टेलीफोटो लेंस होने की उम्मीद है। सबसे खास बात यह है कि पिक्सल लवर्स को इस बार बेस मॉडल से ही ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता कि गूगल इस बार फोटोग्राफी फीचर्स पर ज्यादा फोकस कर रहा है।

Google Pixel 10 सीरीज के संभावित फीचर्स

  • Google Pixel 10 में कंपनी 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड पैनल दे सकती है।
  • डिस्प्ले को सेफ रखने के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन मिल सकती।
  • यह स्मार्टफोन Google के खुद के Tensor G5 चिपसेट के साथ आ सकता है।
  • Google Pixel 10 में 12GB तक की रैम और 128GB/256GB की स्टोरेज ऑप्शन मिल सकती है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4970mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो कि 29W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
  • Google Pixel 10 के बेस मॉडल में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article