टेक एंड गैजेट्स

AC वाले रूम में कहीं आप भी तो नहीं चलाते ये प्रोडक्ट, झट से बढ़ने लगता है बिजली का बिल

​​​एयर कंडीशनर हमें उमस भरी गर्मी से राहत तो देता है लेकिन इससे बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है। क्या आपको मालूम है कि कई बार हमारी गलतियों की वजह से भी एसी का बील बढ़ने लगता है। कुछ ऐसे प्रोडक्ट हैं जिन्हें कभी भी एसी वाले रूम में नहीं लगाना चाहिए।

Image

कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप एसी के बिल को कम कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- Digit)

बरसात के मौसम ने तेज चिलचिलाती गर्मी से राहत दे दी है। हालांकि कभी बारिश कभी तेज धूप की वजह से चिपचिपाहट वाली उमस ने एक अलग परेशानी खड़ी कर दी है। उमस से बचने के लिए लोग एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर रहे हैं। एसी चालाने से गर्मी और उमस से राहत तो मिल जाती है लेकिन बिजली का बिल तेजी से बढ़ता है। क्या आपको पता है कि कई बार AC का बिल हमारी गलती की वजह से भी बढ़ता है।

AC दूसरे दूसरे प्रोडक्ट की तुलना में ज्यादा बिजली कंज्यूम करता है इसकी वजह से बिल अधिक आता है। लेकिन कई बार हम इसे गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं जिससे बिजली का बिल बढ़ने लगता है। आपको बता दें कि कई सारे ऐसे प्रोडक्ट होते हैं जो एसी के बिल को तेजी से बढ़ाते हैं। हमें ऐसे प्रोडक्ट को एसी वाले रूम में चलाने से बचना चाहिए।

कई ऐसे प्रोडक्ट हैं जो एसी की कूलिंग को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। कूलिंग असर कम होने की वजह से रूम ठंडा करने के लिए एसी को अधिक काम करना पड़ता है। आइए आपको ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताते हैं जो एसी की कूलिंग को करने का काम करते हैं, रूम का तापमान तेजी से बढ़ाते हैं। इसकी वजह से बिजली का बिल तेजी से बढ़ता है।

AC वाले रूम में कभी न चलाएं ये प्रोडक्ट

अगर आप AC रूम में स्मार्ट टीवी चलाते हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपका स्मार्ट टीवी रूम के टेम्प्रेचर को तेजी से बढ़ा सकता है। दरअसल जब स्मार्ट टीवी या फिर दूसरे अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब काम करते हैं तो वे हीट जनरेट करते हैं। ठीक इसी तरह आपको कभी भी एसी वाले रूम में माइक्रोवेव ओवन को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। माइक्रोवेव बहुत अधिक हीट जनरेट करता है इससे आपके रूम जल्दी गर्म हो सकता है। इससे बिजली की खपत भी बढ़ेगी।

अगर आप रूम में स्टैंडर्ड वॉर्म लाइट वाले बल्ब इस्तेमाल करते हैं तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। आपको स्टैंडर्ड पीली लाइट वाले बल्ब की जगह एलईडी लाइट वाले बल्ब यूज करना चाहिए। इसके अलावा आपको एसी वाले रूम में रेफ्रिजरेटर को भी इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। फ्रिज में लगातार हीट जनरेट होती है और इससे रूम का तापमान बढ़ता है। इसलिए अगर आपने एसी रूम में फ्रिज रख रखा है तो उसे तुरंत बाहर कर दें।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article