Google New Ai Feature: टेक जायंट गूगल की तरफ से एक धमाकेदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर पेश किया गया है। गूगल के इस एआई फीचर का नाम 'वेब गाइड' है। कंपनी ने इसे अपने सर्च इंचजन के लिए पेश किया है। गूगल की तरफ से इस फीचर को अभी कुछ सेलेक्टेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। यह नया AI फीचर यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर रिजल्ट उपलब्ध कराएगा।
गूगल का नया वेब गाइड एआई फीचर करोड़ों यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। अब जब आप गूगल पर कोई टॉपिक सर्च करेंगे तो एआई उस वाल को समझेगा और फिर उससे रिलेटेड वेबसाइट और लिंक को ग्रुप में डिवाइड करके रिजल्ट डिस्प्ले करेगा। इसका एक बड़ा फायदा यह है कि आपके लिए जानकारी सर्च करना आसान हो जाएगा।
गूगल के मुताबिक नया वेब गाइड एआई फीचर Gemini मॉडल का इस्तेमाल करता है। यह नया फीचर पूछ गए सवाल को ठीक तरह से एनॉलिसिस करके उसके रिजल्ट को अलग अलग ग्रुप्स में बांटता है। हर ग्रुप में आपको एक हेडलाइन के साथ छोटी सी समरी और टॉपिक से रिलेटेड कई सारे लिंक मिलते हैं। अगर यूजर्स को यह फीचर नहीं इस्तेमाल करना है तो वे स्टैंडर्ड वेब ऑप्शन पर क्लिक पुराना एक्सपीरियंस ले सकते हैं।
गूगल ने भारत में शुरू किया एआई मोड
आपको बता दें कि गूगल ने हाल ही में भारत में एक नया एआई मोड शुरू किया है। इस एआई मोड के जरिए आप गूगल से सवाल पूछ सकते हैं, ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं और साथ ही किसी भी टॉपिक के बारे में रियल टाइम जानकारी पा सकते हैं। यह फीचर यूजर्स को कम समय में अधिक और एक्यूरेट जानकारी देता है। इस फीचर की मदद से आप आपको अलग अलग लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नया “वेब गाइड” और “AI मोड” करोड़ों टेक यूजर्स को टेक्नोलॉजी का एक नया एक्सपीरियंस देने वाला है।
