AC ko kitane Ghante tak chala sakte hain: आज के समय में एयर कंडीशनर हर घर के लिए एक जरूरी प्रोडक्ट बन चुका है। चाहें मई जून की तेज धूप वाली गर्मी हो या फिर जुलाई अगस्त का मानसून का मौसम हो, दोनों ही कंडीशन में एसी ही गर्मी से राहत देती है। AC का इस्तेमाल तो अधिकांश घरों में होता है लेकिन इसके सही इस्तेमाल के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। AC को कितने घंटे तक लगातार चला सकते हैं इसके बारे में लगभग 90% लोग नहीं जानते।
अगर आपके घर में एसी का इस्तेमाल हो रहा है तो आपको यह जानना जरूरी है कि इसे कितने घंटे तक लगातार चलाया जा सकता है। कई लोग इसे दिनभर चलाए रहते हैं जो कि नुकसान दायक हो सकता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो तुरंत इस आदत को बदल लेना चाहिए। इससे आपके महंगे एसी को बड़ा नुकसान हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि आप इसे कितने घंटे तक लगातार चला सकते हैं।
कितने घंटे तक चलाएं AC
तकनीकि रूप से एसी को 24 घंटे तक लगातार चलाया जा सकता है। अगर आप के घर या फिर ऑफिस में इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई ठीक है और सर्विस समय पर हो रही है तो आप इसे 24 घंटे तक चला सकते हैं। लेकिन, फिर भी ऐसा करने से आपको बचाना चाहिए। अगर आप लगातार एसी चलाते हैं तो इससे बिजली का बिल तो बढ़ेगा ही इसके अलावा एसी की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक एयर कंडीशनर को 8-10 घंटे तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, अगर आप इसे इससे ज्यादा देर तक एक साथ इस्तेमाल करते हैं तो यह खतरनाक हो सकता है। अगर आप एसी को पूरी तरह से बंद नहीं करना चाहते तो आपको हर 2-3 घंटे में एसी के तापमान को कुछ देर के लिए बढ़ा देना चाहिए। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि देर तक चलने पर भी इसके कंप्रेसर पर प्रेशर नहीं पड़ेगा।
गलती पड़ सकती है भारी
AC की ठंडी हवा हमें गर्मी और उमस से राहत तो देती है लेकिन अगर ठीक से इस्तेमाल न किया जाए तो बड़ा नुकसान भी कराती है। 15- 20 घंटे तक लगातार चलने से बिजली का बिल तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा एसी के कंप्रेसर पर बहुत ज्यादा प्रेशर भी पड़ता है जिससे उसके खराब होने या फिर ब्लास्ट होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। लगातार एसी चलाने की वजह से फिल्टर पर भी गंदगी जल्दी जमा होती है जो कि कूलिंग को कम कर देती है।
टेम्प्रेचर का भी रखें ध्यान
अगर आप एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सही टेम्प्रेचर सेटिंग के बारे में भी मालूम होना चाहिए। एसी का आइडियल टेम्प्रेचर 24 डिग्री सेल्सियस होता है। अगर आप चाहते हैं कि बिल अधिक न आए तो आपको 23-24 डिग्री पर ही इसे चलाना चाहिए। आप तापमान को जितना ज्यादा कम करेंगे बिल उतना अधिक बढ़ेगा। अगर आप मानसून के मौसम में AC को चला रहे हैं तो आपको इसे ड्रॉय मोड में चलना चाहिए। इस मोड में यह कमरे में मौजूद नमी को खत्म करके उमस से राहत देता है। मानसून के मौसम में आपको AC को 26 से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस पर चलना चाहिए।
