Google Gemini में हाल ही में Nano Banaa AI फीचर जोड़ा गया है। जब से यह फीचर लॉन्च हुआ है तब से इसने तहलका मचा रखा है। आए दिन Google Gemini के इस टूल से बनी फोटो इंटरनेट पर लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। कुछ ही दिनों में इसने दुनिया भर में पॉपुलर्टी पा ली है। कुछ समय पहले तक जहां लोग 3D इमेज, साड़ी वाली रेट्रो इमेज और सेलिब्रिटी के साथ कैंडिड इमेज बना रहे थे तो अब एक नया ट्रेंड जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में अब Nano Banaa AI से बनी बाइक वाली फोटोज जमकर पॉपुलर हो रही है। ऐसी फोटोज इस समय युवाओं के बीच में जमकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
टीन एजर्स से लेकर जॉब करने वालें युवाओं के बीच में इस समय Bike वाली AI इमेज जमकर शेयर हो रही हैं। Google Gemini का नया टूल बाइक वाली फोटोज को ऐसे क्रिएट करता है जो कि देखने में पूरी तरह से रियल लगती हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं ऐसे फोटोज बनाने के बारे में लेकिन आपको नहीं पता है कि कैसें बनाएं तो आपकी टेंशन खत्म होने वाली है।
दरअसल Nano Banaa AI फीचर से बाइक वाली फोटोज क्रिएट करने के लिए आपको कुछ खास तरह के प्रॉम्प्ट की जरूरत पड़ेगी। आइए आपको 5 ऐसे धमाकेदार प्रॉम्प्ट बताते हैं जिन्हें सिर्फ कॉपी-पेस्ट करके आप धांसू इमेज जनरेट कर पाएंगे।
इन 7 प्रॉम्प्ट को कर दें कॉपी-पेस्ट
- Dust Effect Image - "A man riding a bike, cinematic dust clouds around, golden sunset lighting, high contrast dramatic edit."
- Night River Image - “A man with a black leather jacket on a bike, neon city lights in background, cyberpunk effect, cinematic glow.”
- Desert Adventure Ride Image - “Man with bike on desert road, hot sun, long shadows, cinematic adventure style photo edit.”
- Rain Ride Shot Image - “Biker with helmet riding in rain, water splashes, cinematic dark blue tones, epic action shot.”
- Retro Classic Bike Look Image - “Man with retro bike, vintage tones, warm filters, film-style photo edit with cinematic grain.”
- Mountain Rider Scene Image - “Biker with sports bike on hill road, clouds in background, cinematic dramatic sky, HDR style.”
- Cafe Racer Mood Image - “Man sitting on cafe racer bike, casual outfit, soft light, moody cinematic photography look.”
AI टूल ऐसे करें यूज?
- बाइक वाली इमेज बनाने के लिए सबसे पहले आपको फोन में Google Gemini ऐप ओपन करना होगा।
- अगर आप लैपटॉप या डेस्टकॉप पर इमेज बना रहे हैं तो इसके लिए आपको
Google AI Studio की वेबसाइट पर जाएं। - अब आपको चैटबॉक्स में प्रॉम्प्ट डालें और प्लस(+) के आइकन पर क्लिक करें।
- अब आपको अपनी एक फोटो अपलोड करनी होगी जिसके साथ आप बाइक वाली इमेज बनवाना चाहते हैं।
- अब आपको सभी स्टेप पूरे करने के बाद इंटर का बटन क्लिक करना होगा।
- बाइक वाली इमेज क्रिएट करने के लिए ध्यान रखें कि आपको बाइक का नाम भी प्रॉम्प्ट में देना पड़ेगा।
- Nano Banaa AI इमेज फीचर कुछ मिनट के इंतजार के बाद आपकी फोटो को जनरेट कर देगा।
