टेक एंड गैजेट्स

गूगल ने भारत में लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला Google Fitbit Air, जानें कीमत और फीचर्स

Fitbit Air में Google Health Coach का सपोर्ट दिया गया है। यह यूजर्स को गाइडेड वर्कआउट और फिटनेस से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराता है। इसका उद्देश्य यूजर को रोजाना की एक्टिविटी और फिटनेस रूटीन को बेहतर तरीके से फॉलो करने में मदद करना है।

Image

चार कलर ऑप्शन में मिलेगा Fitbit Air

Google ने भारत में अपना पहला स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया है, जो पूरे दिन फिटनेस ट्रैकिंग चाहते हैं लेकिन बार-बार नोटिफिकेशन और स्क्रीन से होने वाले डिस्ट्रैक्शन से बचना चाहते हैं। Fitbit Air को भारत में ₹13,999 की कीमत पर उतारा गया है और इसकी बिक्री 2 अक्टूबर से शुरू होगी।

चार कलर ऑप्शन में मिलेगा Fitbit Air

Google Fitbit Air को भारत में Obsidian, Berry, Lavender और Fog जैसे चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें Performance Loop बैंड दिया है। इसे बाद में अलग-अलग इंटरचेंजेबल बैंड के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत में Fitbit Air की बिक्री 2 अक्टूबर से शुरू होगी। ग्राहक इसे Google Store, Flipkart, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और Google के अधिकृत ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीद सकेंगे।

₹1,000 तक का कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI

Google Fitbit Air खरीदने वाले ग्राहकों को चुनिंदा HDFC Bank और ICICI Bank कार्ड से भुगतान करने पर ₹1,000 तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है। Google ने Fitbit Air के साथ तीन महीने का Google Health Premium ट्रायल भी देने की घोषणा की है। इसके जरिए यूजर्स को Google Health Coach समेत कई हेल्थ और फिटनेस फीचर्स का एक्सेस मिलेगा।

बिना स्क्रीन के भी 24 घंटे हेल्थ ट्रैकिंग

Fitbit Air में स्क्रीन नहीं दी गई है, लेकिन यह कई हेल्थ और फिटनेस फीचर्स के साथ आता है। इसमें 24 घंटे हार्ट रेट ट्रैकिंग, हार्ट रिदम मॉनिटरिंग और AFib अलर्ट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा SpO2 सेंसर के जरिए ब्लड ऑक्सीजन लेवल भी मॉनिटर किया जा सकता है।

फिटनेस ट्रैकर में Resting Heart Rate, Heart Rate Variability यानी HRV, स्लीप स्टेज और स्लीप ड्यूरेशन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। यह अपने आप एक्टिविटी को पहचानकर ट्रैक कर सकता है। यूजर चाहें तो वर्कआउट को मैन्युअली भी ऐड कर सकते हैं।

Google Health Coach भी मिलेगा

Fitbit Air में Google Health Coach का सपोर्ट दिया गया है। यह यूजर्स को गाइडेड वर्कआउट और फिटनेस से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराता है। इसका उद्देश्य यूजर को रोजाना की एक्टिविटी और फिटनेस रूटीन को बेहतर तरीके से फॉलो करने में मदद करना है।

स्क्रीन न होने की वजह से यूजर को हर समय नोटिफिकेशन देखने की जरूरत नहीं पड़ती। Google का कहना है कि इससे Fitbit Air को पूरे दिन पहनकर रखने और हेल्थ डेटा ट्रैक करने का अनुभव ज्यादा डिस्ट्रैक्शन-फ्री रहता है।

एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चलेगा

बैटरी के मामले में भी Fitbit Air को काफी लंबी बैकअप के साथ पेश किया गया है। Google का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चल सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिल सकती है। हालांकि वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल और फीचर्स पर निर्भर कर सकता है।

भारत में ग्लोबल कीमत से महंगा है Fitbit Air

Fitbit Air को पहली बार चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में 8 मई को लॉन्च किया गया था। वहां इसकी कीमत 99.99 डॉलर यानी करीब ₹9,500 रखी गई थी। भारत में इसकी कीमत ₹13,999 है। ग्लोबल मार्केट में Fitbit Air के साथ Performance Loop Band के अलावा Active Band और Elevated Modern Band जैसे अलग-अलग इंटरचेंजेबल बैंड भी उपलब्ध हैं। भारत में कंपनी ने फिलहाल Performance Loop Band के साथ चार कलर ऑप्शन पेश किए हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article