टेक एंड गैजेट्स

बच्चों के लिए Google लाया नया AI चैटबॉट, सिक्योरिटी के साथ पढ़ाई में करेगा मदद

Google Bard AI Chatbot For Teenagers: गूगल का कहना है कि Bard एक्सप्लोरेशन, सीखने और समस्या-समाधान के लिए एक वर्सेटाइल टूल है। यह किशोरों को उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को नेविगेट करने के लिए आत्मविश्वास और क्रिएटिविटी से लैस करता है।

Image

गूगल बार्ड

Photo : Times Now Digital

Google Bard AI Chatbot For Teenagers: टेक दिग्गज गूगल ने दुनिया भर के किशोरों के लिए अपने AI लैंग्वेज मॉडल, बार्ड को नए अवतार में पेश किया है। AI चैटबॉट, सिक्योरिटी के साथ किशोरों की पढ़ाई में मदद करेगा। कंपनी ने कहा कि वह अपने AI चैटबॉट बार्ड को जनता के लिए ओपन करने में जिम्मेदार होने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और इसके लिए यह बदलाव किया गया है।

किशोरों के लिए है बार्ड का नया वर्जन

गूगल के रिस्पॉन्सिबल AI के प्रोडक्ट हेड तुलसी दोशी के एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कंपनी अपने AI चैटबॉट बार्ड को जनता के लिए खोलने में जिम्मेदार होने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। विशेष रूप से किशोरों के लिए। कंपनी का दावा है कि उसने अपनी कंटेंट नीतियों और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए बाल सुरक्षा और डेवलपमेंट एक्सपर्ट से सलाह ले रही है।

AI Bard का उपयोग कैसे कर सकते हैं किशोर

गूगल का कहना है कि किशोर भाषण लिखने, गणित की समस्याओं को हल करने के लिए बार्ड की मदद ले सकते हैं। किशोर अपनी समझ बढ़ाने और नई स्किल सीखने के लिए भी बार्ड का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही बार्ड से जटिल विषयों पर सवाल करने के साथ-साथ व्यक्तिगत मामलों पर भी राय मांगी जा सकती है।

गूगल का कहना है कि Bard एक्सप्लोरेशन, सीखने और समस्या-समाधान के लिए एक वर्सेटाइल टूल है। यह किशोरों को उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को नेविगेट करने के लिए आत्मविश्वास और क्रिएटिविटी से लैस करता है।

18 साल से कम के यूजर्स भी कर सकेंगे इस्तेमाल

बता दें कि गूगल ने AI बार्ड को पिछले साल लॉन्च किया था, जो ChatGPT के जैसे कि आर्टिफिशियल चैटबॉट है। गूगल अब अपने चैटबॉट को 18 वर्ष से कम उम्र के यूजर्स को सुरक्षा उपायों के साथ उपयोग करने की अनुमति दे रहा है। गूगल का कहना है कि कंपनी ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं कि बार्ड एआई किशोरों के लिए उपयोग के लिए सुरक्षित है। उन्होंने बार्ड को अनुचित कंटेंट को पहचानने और उससे बचने के लिए प्रशिक्षित किया है, और उन्होंने किशोरों के प्रति बार्ड की रिएक्शन में असुरक्षित कंटेंट को डिस्प्ले होने से रोकने के लिए कई सिक्योरिटी फीचर्स लागू किए हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article